5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway Good News : रेलवे का तोहफा, 48 ट्रेनें होंगी नियमित, 30 फीसदी तक घटेगा किराया

Railway Good News : रेलवे ने अब 48 स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का निर्णय लिया है। इससे न केवल ट्रेनों के नंबर बदलेंगे बल्कि 30 फीसदी तक किराया भी घटेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Nov 2024, 11:45 AM IST

Railway Good News Railway Gift 48 Trains Regular Fares will be Reduced by 30 Percent

Railway Good News : रेलवे ने अब 48 स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का निर्णय लिया है। इससे न केवल ट्रेनों के नंबर बदलेंगे बल्कि 30 फीसदी तक किराया भी घटेगा। दरअसल, रेलवे जोन में अत्यधिक यात्रीभार वाले रूट पर कोरोना काल से स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इस कारण यात्रियों को 30 फीसदी तक अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ रहा है।

रेलवे का नया निर्णय

राजस्थान पत्रिका ने 16 नवंबर को स्पेशल की मार से जेब पर पड़ रहा 30 फीसदी तक भार, ट्रेनें फुल फिर भी नियमित नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद रेलवे ने स्पेशल चल रहीं ट्रेनों में से 48 को नियमित करने का निर्णय लिया है। इनमें चूरू-लुधियाना, रोहतक-भिवानी, रेवाड़ी-रोहतक, जींद-हिसार समेत कई ट्रेनें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : ऊष्ट्र संरक्षण योजना पर बड़ा अपडेट, अधिसूचना जारी, जानें क्या है

ट्रेनें जल्द होंगी नियमित

उधर, जयपुर से उदयपुर, जयपुर से श्रीगंगानगर, साईं नगर शिरडी से बीकानेर, अजमेर से दौंड, गुवाहाटी से श्रीगंगानगर समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनों के भी नियमित होने का इंतजार है। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ये ट्रेनें भी नियमित हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के 46 जिलों में 158 शहरी निकायों में चुनाव की तैयारियां शुरू, जानें कहां होंगे