सीकर

राजस्थान एक लाख नई भर्तियों की घोषणा, कौन-कौनसे विभागों में होगी भर्ती?

चुनावी साल में सरकार ने एक लाख पदों पर भर्ती की घोषणा कर मास्टर शॉट लगा दिया। लेकिन अभी तक सरकार खुद भर्तियों को लेकर उलझी हुई है। सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एक लाख पदों पर भर्ती कौन-कौनसे विभागों में होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2023, 12:56 PM IST
photo_2023-03-09_12-50-38.jpg

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/सीकर। चुनावी साल में सरकार ने एक लाख पदों पर भर्ती की घोषणा कर मास्टर शॉट लगा दिया। लेकिन अभी तक सरकार खुद भर्तियों को लेकर उलझी हुई है। सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि एक लाख पदों पर भर्ती कौन-कौनसे विभागों में होगी।

इस वजह से बेरोजगार आगामी भर्तियों की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से अब पिछले दिनों सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। इसके बाद भी सरकार बेरोजगारों को राहत नहीं दे सकी है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि अगले सप्ताह तक सरकार की ओर से इस साल होने वाली भर्तियों की विभाग के हिसाब से घोषणा की जा सकती है। बेरोजगारों का कहना है कि सरकार को जल्द पदों के हिसाब से घोषणा करनी चाहिए जिससे समय पर परीक्षा हो सके।

इधर, नौकरी के लिए बढ़ रहा इंतजार
शारीरिक शिक्षक भर्ती का परिणाम बोर्ड की ओर से पिछले साल जारी कर दिया था। लेकिन अभी तक चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं मिली है। बेरोजगारों का कहना है कि सरकार को जल्द नियुक्ति देनी चाहिए। वहीं कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती के एक कैडर के अभ्यर्थियों ने भी नौकरी देने की मांग उठाई है।

Published on: