8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर, 72 घंटे में दें फसल खराबे की सूचना

राजस्थान में हो रही बारिश और ओलावृष्टि एवं जलभराव के कारण फसल खराब होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को सूचना दें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 9 Mar 2023, 12:28 PM IST

photo_2023-03-09_11-58-03.jpg

जयपुर। राजस्थान में हो रही बारिश और ओलावृष्टि एवं जलभराव के कारण फसल खराब होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को सूचना दें।

कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने बुधवार को बताया कि बीमित फसल में नुकसान होने पर किसान को व्यक्ति आधार पर खेत में काटकर सूखने के लिए रखी गई बीमित फसल को चक्रवात, बेमौसम वर्षा तथा ओलावृष्टि के कारण नुकसान होने पर 14 दिवस तक की अवधि के लिए व्यक्तिगत बीमा कवर है।

यह भी पढ़ें : शिक्षिका को ट्रोले ने रौंदा, बोरे में ले जाने पड़े शव के टुकड़े

कटारिया ने बताया कि फसल में हुई हानि की सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नम्बर अथवा फसल बीमा ऐप पर दे सकते हैं। कृषि विभाग ने फसल खराबे की सूचना के लिए बीमा कंपनियों के टोल फ्री नंबर जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें : पाक ड्रोन का वध करेगा बीएसएफ का त्रिशूल, लाइट मशीन गन से तैयार किया जुगाड़