8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक ड्रोन का वध करेगा बीएसएफ का त्रिशूल, लाइट मशीन गन से तैयार किया जुगाड़

पाकिस्तान से आए दिन ड्रोन के जरिए ड्रग तस्करी के प्रयास किए जाते हैं। इससे निपटने के लिए बीएसएफ ने अब लाइट मशीन गन से जुगाड़ तैयार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 9 Mar 2023, 12:00 PM IST

msg356744430-61402.jpg

श्रीगंगानगर/पत्रिका। पाकिस्तान से आए दिन ड्रोन के जरिए ड्रग तस्करी के प्रयास किए जाते हैं। इससे निपटने के लिए बीएसएफ ने अब लाइट मशीन गन से जुगाड़ तैयार किया है। जुगाड़ को बनाने में तीन लाइट मशीन गन का उपयोग हुआ है। इसे त्रिशूल नाम दिया है।

यह भी पढ़ें : बॉर्डर पार से फिर आया ड्रोन, फायरिंग के बाद हुआ गायब

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप गिराए जाने की घटनाएं हो रही हैं। इनसे निपटने में त्रिशूल का सहारा लेंगे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भी एक अत्याधुनिक हथियार विकसित कर रहा है।

यह भी पढ़ें : बांसवाड़ा के लाड़ले नायब सूबेदार ड्यूटी के दौरान शहीद, देहरादून आर्मी डिपो में थे तैनात

शेखावत ने बताया कि ड्रोन को गिराने के लिए एक राइफल से चाहे कितनी गोलियां चलाएं कोई फायदा नहीं होगा। पहले तीन राइफलों से त्रिशूल बनाया, जिससे एक साथ नौ राउंड फायर होते हैं। इससे भी ड्रोन के बच निकलने की संभावना को देखते हुए तीन लाइट मशीन गन से त्रिशूल बनाया है, जिससे प्रति सैकण्ड 50 राउंड फायर कर सकते हैं।