बांसवाड़ा शहर निवासी और भारतीय सेना में देहरादून आर्मी डिपो में तैनात नायब सूबेदार शैलेश पंचाल ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किए जाने की संभावना है। शहीद के समाजजनों से मिली जानकारी के अनुसार वे 42 वर्ष के थे और करीब 20 वर्षों से भारतीय सेना में तैनात थे। वे अपने पीछे माता-पिता, पत्नी व दो पुत्र छोड़ गए हैं।