8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं सुधर रहा पाक! बॉर्डर पार से फिर आया ड्रोन, फायरिंग के बाद हुआ गायब

श्रीगंगानगर सेक्टर में पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amit Purohit

•

Updated: 1 Mar 2023, 11:01 AM IST

pakistani_drone.jpg

3-4 Feb 2023, BSF shot down a 𝐃𝐫𝐨𝐧𝐞 originating from Pak side (File Photo))

श्रीगंगानगर.अनूपगढ़. रायसिंहनगर/पत्रिका न्यूज नेटवर्क. बॉर्डर मीटिंग में बीएसएफ के अधिकारियों के पाक रेंजर्स के समक्ष कड़ी आपत्ति जताने के बावजूद सीमा पार से आ रहे ड्रोन की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का सिलसिला थमा नहीं है। मंगलवार तड़के सीमा पार से आए ड्रोन ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की। बीएसएफ की ओर से की गई फायरिंग के बाद ड्रोन गायब हो गया। इसके गिरने की संभावना को देखते हुए बीएसएफ ने बॉर्डर के आसपास दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन न तो ड्रोन का मलबा मिला और न कोई अन्य सामान। श्रीगंगानगर सेक्टर में पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन की डिलीवरी देने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन ने तड़के तीन बजे बीएसएफ की खमीसा सीमा चौकी के इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की। ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर संतरी ने इन्सास राइफल से उस दिशा में 16 राउण्ड फायरिंग की। बाद में दो मोर्टार बम भी दागे गए। उसके बाद ड्रोन गायब हो गया। सुबह होने पर बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन कोई सामान नहीं मिला। जिस जगह ड्रोन की हलचल दिखाई दी उस जगह से पाकिस्तान रेंजर्स की चौकी मकसूद शहीद की दूरी लगभग 300 मीटर बताई गई है।

आपत्ति का असर नहीं:
श्रीगंगानगर सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन की लगातार घुसपैठ का मुद्दा 9 फरवरी को बीएसएफ और पाक रेंजर्स के अधिकारियों की बॉर्डर मीटिंग में उठा था। बीएसएफ के अधिकारियों ने ड्रोन की घुसपैठ पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि पाकिस्तानी तस्कर भारत में हेरोइन की तस्करी के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं और सीमा पर तैनात पाक रेंजर्स उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। बालाकोट के बाद पश्चिमी सीमा पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच यह पहली बॉर्डर मीटिंग थी, जिसमें हेरोइन तस्करी के लिए ड्रोन के भारतीय सीमा में घुसपैठ के मुद्दे पर पाक रेंजर्स के अधिकारियो की काफी किरकिरी हुई थी।

सर्च ऑपरेशन में दिक्कत:
बॉर्डर के आसपास भारतीय क्षेत्र में गेहूं की फसल खड़ी होने से बीएसएफ को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कत हुई। कोई सामान नहीं मिलने के बाद बीएसएफ ने जिन किसानों की जमीन बॉर्डर के आसपास है उनसे संदिग्ध वस्तु नजर आते ही इसकी सूचना बीएसएफ की नजदीकी सीमा चौकी पर देने की अपील की है। इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की है।