सीकर

Rajasthan News: चोरी करने फ्लाइट से आया चोर, फिर प्लेन से ही चला गया मुंबई, पुलिस भी हैरान

Sikar News: थाना अधिकारी यादव ने बताया कि आरोपी को न्यायालय ने पुलिस रिमांड पर सौंपा है। उससे पूछताछ कर माल की बरामदगी व शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2024, 2:57 PM IST
sikar news

Sikar News: जीणमाता थाना इलाके खातीवास गांव के नाका की ढाणी में एक घर से दस दिन पहले करीब 25 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। जीणमाता थानाधिकारी मनोज यादव ने बताया कि संदीप ढाका (22) पुत्र भागीरथ सिंह निवासी जीवनपुरा तन मोहनपुरा को चोरी के आरोप में मोहनपुरा से गिरतार किया गया।

सूत्रों से पता चला है कि आरोपी संदीप जो मुबई में सर्विस करता है चोरी से पहले फ्लाइट से जयपुर आकर गांव आया तथा चोरी के तुरंत बाद फ्लाइट से ही मुबई चला गया। सीकर के एएसआई कानाराम के नेतृत्व में पुलिस की टीम मुबई आरोपी की तलाश में गई तो आरोपी फ्लाइट से वापस जयपुर आकर फिर गांव आ गया। यहां वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना अधिकारी यादव ने बताया कि आरोपी को न्यायालय ने पुलिस रिमांड पर सौंपा है। उससे पूछताछ कर माल की बरामदगी व शामिल अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जाएगा।

क्या था मामला

मामले के अनुसार सागर मल फगेड़िया की पत्नी 12 अगस्त दोपहर में करीब एक बजे गांव से कुछ दूरी पर परिवार के ही शिवजी की सवामनी के कार्यक्रम में भाग लेने गई थी। वह चार बजे घर वापस लौटी और इस दौरान पीछे के एक कमरे गहने चोरी हो गए। सुबह उनका बेटा ओमप्रकाश अलमारी के पास किसी काम से गया तो देखा कि अलमारी का गेट खिसका हुआ है। शक होने पर उसने अलमारी को खोला तो अंदर के दराज खुले हुए थे और परिजनों ने अलमारी को संभाला तो उसमें से सोने चांदी के परंपरागत गहने गायब थे। सागरमल के अनुसार चोरी हुए 30 तोले के सोने के जेवरात तथा चार किलो के चांदी के जेवरात, जिनका बाजार मूल्य 25 लाख से अधिक है।

Updated on:
23 Aug 2024, 2:57 PM IST
Published on: