सीकर

एक्शन में आई राजस्थान पुलिस, गेस्ट हाउस में घुसकर लाठी-सरियों से मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Police Action: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और गेस्ट हाउस को सील कर दिया है।

less than 1 minute read
May 02, 2026
Feature image
गिरफ्तार आरोपियों की फोटो और गोले में सीज गेस्ट हाउस: पत्रिका

Khatu Shyamji Guest House Assault: खाटूश्यामजी तीर्थ में स्थित दांतारामगढ़ रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार तड़के हुए विवाद और हिंसक घटना में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और गेस्ट हाउस को सील कर दिया गया है।

ये था पूरा मामला

सुबह लगभग 5:23 बजे गेस्ट हाउस के कर्मचारियों के बीच आपसी रंजिश के चलते यह विवाद हुआ। कर्मचारियों के दल-बदल को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि कुछ गेस्ट हाउस संचालकों ने अवैध रूप से परिसर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

सीकर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई की। एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव के नेतृत्व में एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की और तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया।

घटना के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका प्रशासन ने आरोपियों के गेस्ट हाउस के खिलाफ सीलिंग (सीजर) की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया है और इस पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।

सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने कहा कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी लोग अशांति फैलाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की कार्रवाई अब भी जारी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Published on:
02 May 2026 09:04 am