सीकर

4 बच्चों का ये पिता रात डेढ़ बजे बना हैवान, रातभर करता रहा उसका रेप, तबीयत बिगड़ी

लोसल इलाके के सिहोट बड़ी गांव से नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2017, 12:50 PM IST
sikar rape accused

सीकर. लोसल इलाके के सिहोट बड़ी गांव से नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बालिका के परिवार के भाई-बहिन व अन्य आरोपितों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

VIDEO : कभी 5 साल तक इसलिए शादी नहीं करना चाहती थीं सीकर जिला प्रमुख अपर्णा रोलन, आज लेंगीं सात फेरे

वहीं सीकर के जनाना अस्पताल में भर्ती बालिका की सुरक्षा के लिए सादा वर्दी में महिला पुलिस को तैनात किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सरवड़ी गांव का निवासी केशरराम (40) है।

केसर ने चार दिसम्बर की देर रात करीब डेढ़ बजे फोन कर बुलाया। बाद में गांव में स्कूल और दूसरे स्थान पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दूसरे दिन बालिका के परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी। इस पर मामला दर्ज कर बालिका का मेडिकल करवाया गया। बालिका के पिता की ओर से दर्ज करवाई गए मामले में चचेरे भाई व बहन पर भी दुष्कर्म में आरोपित का सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। दुष्कर्म का 40 वर्षीय आरोपित चार बच्चों का पिता है। बड़ी बेटी 17 वर्ष की है।
फोटो से फंसा
आरोपित ने बालिका को अपना नाम अरजन और गांव चुड़ोली बता रखा था। लेकिन वाट्सअप के प्रोफाइल पर बालिका ने फोटो देखते ही उसे पहचान लिया। 9 दिसम्बर को उसके ट्रक की लोकेशन लक्ष्मणगढ़ के मानासी गांव के एक होटल पर मिली। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही अखबार में फोटो देखकर आरोपित मौके से भाग गया। बाद में महाराष्ट्र के ओरंगाबाद जाने की टिकट कटवा दी। लेकिन पुलिस के दबाव के चलते वापस आ गया।
जीप और सहयोगी की तलाश
केशरराम वारदात को अंजाम देने के लिए एक बोलेरो जीप में सिहोटी छोटी गांव आया था। जीप में उसके साथ दूसरा चालक भी था। पुलिस जीप व उसके चालक की तलाश कर रही है।

Published on:
Also Read
View All