सीकर. शहर के वार्ड 40 स्थित वैष्णो कॉलोनी में सोमवार शाम को होमगार्ड के जवान फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को सीकर के कल्याण अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। पुलिस के अनुसार वार्ड 40 का दीनदयाल होमगार्ड में काम करता था। सोमवार शाम को परिवार के सदस्य कहीं गए हुए थे।