सीकर

पिता की गैर मौजूदगी में भाई लूटता रहा बेटी की इज्जत, मां यूं देती रही भाई का साथ, पढ़े दिल दहला देने वाली खबर

राजस्थान के सीकर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी के मुंहबोले भाई ने किशोरी के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया।
2 min read
Jun 01, 2018
rape with daughter by mothers brother in laxmangarh sikar
पिता की गैर मौजूदगी में भाई लूटता रहा बेटी की इज्जत, मां यूं देती रही भाई का साथ, पढ़े दिल दहला देने वाली खबर

सीकर.

राजस्थान के सीकर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी के मुंहबोले भाई ने किशोरी के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। मामला सीकर के लक्ष्मणगढ़ कस्बे का है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड 3 की एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार तथा देह शोषण करने का मामला दर्ज कराया गया है। किशोरी के पिता ने इस संबंध में अपनी ही पत्नी की मुंहबोले भाई तथा एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीडि़त किशोरी की मां की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है जो अभी भी आरोपित के कब्जे में है।


प्रकरण के अनुसार वार्ड 3 निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हरियाणा के धारूहेड़ा निवासी बाबू खां उसकी पत्नी का भाई बनकर काफी समय से उसके घर में रह रहा था। बाबू खां उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करता था। गत 28 अप्रेल को बाबू खां उसकी पत्नी तथा नाबालिग पुत्री को गाड़ी में बिठाकर ले गया। किशोरी की मां तो उसी दिन शाम को घर लौट आई लेकिन किशोरी को उक्त आरोपित अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। रिपोर्ट के अनुसार गत 15 मई को आरोपित की मां पीडि़त किशोरी को लेकर लक्ष्मणगढ़ आ गई तथा घर छोडकऱ चली गई। इसके बाद तीन दिन पहले आरोपित बाबू खां किशोरी को वापस ले जाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ।

Read More :

पत्नी का भाई बनकर आया घर
किशोरी के पिता ने बताया कि युवक पत्नी का भाई बनकर घर में आया। युवक कई दिनों तक उसके घर में रहा। वह यहां उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करता था।

Read More :

Published on:
01 Jun 2018 09:32 am