
सीकर.
नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ पुलिस ने उस महिला को भी गिरफ्तार किया है। जिसने घटना में आरोपी का सहयोग किया था। इनको न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोतवाल श्रीचंद सिंह ने बताया कि ग्राम सिंगडोला निवासी नाबालिग पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जिसमें उसके आरोप थे कि भागीरथ ने अपनी परिचित महिला मंजू के घर कंवरपुरा रोड पर रूकवाया था। इसके बाद उसने मंजू से मिलीभगत कर पीडि़ता का बलात्कार कर दिया था। प्रकरण की जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी भागीरथ निवासी जेठवा का बास थाना फतेहपुर सदर हाल निवासी श्यामपुरा रोड सालासर बाइपास चौराहा के पास को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा सहयोग करने वाली मंजू निवासी तोदियों की कुई लक्ष्मणगढ़ हाल निवासी वार्ड संख्या 19 को गिरफ्तार किया है।
Read More :