
सीकर.
rajasthan election 2018 में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में धनकुबेरों की कमी नहीं है। सीकर जिले में भारतीय जनता पार्टी में नीमकाथाना से चुनाव लड़ रहे प्रेमसिंह बाजौर और कांग्रेस में धोद के प्रत्याशी परसराम मोरदिया सबसे धनी प्रत्याशी हैं। दोनों की संपत्ति अरबों में है। सीकर जिले में इसी तरह कांग्रेस में सबसे गरीब प्रत्याशी खंडेला से प्रत्याशी बनाए गए सुभाष मील और भाजपा में धोद से चुनाव लड़ रहे विधायक गोरधन वर्मा हैं। चुनाव आयोग में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार कांग्रेस के परसराम मोरदिया की कुल संपत्ति 355.15 लाख हैं। उनकी पत्नी भी करोड़पति हैं। उनके पास 182.63 लाख की संपत्ति है।
इसी तरह भाजपा के प्रेमसिंह बाजौर के पास 74 करोड़ 49 लाख 42 की संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम भी 67 करोड़ 87 लाख की संपत्ति है। भाजपा के सबसे गरीब प्रत्याशी गोरधन वर्मा के पास करीब 21 लाख की संपत्ति है। इसी तरह कांग्रेस के सबसे कम पैसे वाले प्रत्याशी सुभाष मील के पास मात्र दो लाख 81 हजार रुपए की सम्पत्ति है।
जानिए अन्य प्रत्याशियों की सम्पति
6. प्रेम सिंह बाजौर : नीमकाथाना विधायक बाजौर के पास 40 करोड़ की दौलत, BJP के सबसे अमीर विधायक
-राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में सीकर जिले में लक्ष्मणगढ़, खंडेला, नीमकाथाना और दांतारामगढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा प्रत्याशी मैदान में है।
-पिछले चुनाव में 88 प्रत्याशी मैदान में रहे। इस बार अकेले सीकर जिले से 140 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। हालांकि पूरी तरह स्थिति नाम वापसी के बाद साफ होगी।
-SIKAR जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि मंगलवार को नामांकन फॉर्मो की जांच होगी। गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे नाम वापसी रहेगी।
-इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। सोमवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन होने के कारण जिला मुख्यालय पर दिनभर चुनावी मेला लगा रहा। इसके साथ ही रूठे प्रत्याशियों को मनाने का दौर भी शुरू हो गया।