scriptरतन लाल जलधारी : सीकर से भाजपा प्रत्याशी जलधारी के है पौने दो करोड़ रुपए का कर्जा | Ratan Jaldhari sikar rajasthan | Patrika News

रतन लाल जलधारी : सीकर से भाजपा प्रत्याशी जलधारी के है पौने दो करोड़ रुपए का कर्जा

locationसीकरPublished: Nov 18, 2018 06:06:21 pm

Submitted by:

vishwanath saini

Ratan Jaldhari sikar rajasthan Election 2018 : सीकर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट से रतनलाल जलधारी फिर चुनाव मैदान में हैं।

rajasthan election 2018

Ratan Jaldhari sikar rajasthan

सीकर. सीकर के सीकर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट से रतनलाल जलधारी फिर चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उनके पास करीब साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास चार करोड़ की संपत्ति है। उनके व पत्नी के नाम पौने दो करोड़ का लोन भी है।

रतनलाल जलधारी, 70 साल
विधानसभा क्षेत्र: सीकर
शिक्षा: सीनियर सैकंडरी: कृषि
कुल संपत्ति: 34 करोड़ लगभग
पत्नी की संपत्ति: चार करोड़ करीब आभूषण 16 लाख
ब्यौरा 2018
चल संपत्ति 4,0118503
अचल संपत्ति 9,1800000
आभूषण 2075000
वाहन 1 ,
आपराधिक केस 1

परसराम मोरदिया : कांग्रेस ने सबसे धनी प्रत्याशी को धोद से दिया मौका

 

सीकर. सीकर के धोद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट से परसराम मोरदिया फिर चुनाव मैदान में हैं। वे कांग्रेस के सबसे धनी प्रत्याशी हैं। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उनके पास करीब 9843.52 लाख की संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 7432.85 लाख की संपत्ति है। उनके नाम डेढ करोड़ का लोन भी है।


परसराम मोरदिया, 68 साल

विधानसभा क्षेत्र: धोद
शिक्षा: मिडिल पेशा: कृषि

कुल संपत्ति: 317 करोड़ लगभग

पत्नी की संपत्ति: 8 करोड़ करीब आभूषण 35 लाख

ब्यौरा 2018
चल संपत्ति 5,37,78,000
अचल संपत्ति 16,07,38000
आभूषण 40,94000
वाहन 2
आपराधिक केस 1

 

 

Prem Singh Bajor : नीमकाथाना विधायक बाजौर के पास 40 करोड़ की दौलत, BJP के सबसे अमीर विधायक

 

सीकर. सीकर के नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट से प्रेमसिंह बाजौर फिर चुनाव मैदान में हैं। वे भाजपा के प्रदेश के सबसे धनी प्रत्याशियों की जमात में शामिल हैं। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उनके पास करीब 40 करोड़ की संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास भी करोड़ों रुपए हैं।

प्रेमसिंह बाजौर, 61 साल

विधानसभा क्षेत्र: नीमकाथाना
शिक्षा:मिडिल: पेशा- व्यापार

कुल संपत्ति: 374 करोड़
पत्नी की संपत्ति: 25 लाख के करीब आभूषण साढ़े 10 लाख

ब्यौरा 2018
चल संपत्ति 402500000
अचल संपत्ति 342300000
आभूषण 2500000
वाहन दो वाहन ,
आपराधिक केस नहीं

 

 

गोरधन वर्मा : धोद से भाजपा प्रत्याशी हैं लखपति, पत्नी के पास पौने छह लाख की सम्पति

 

सीकर. सीकर के धोद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट से गोरधन वर्मा फिर चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र के अनुसार उनके पास करीब 21 लाख की संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास पौने छह लाख की संपत्ति है।

गोरधन वर्मा, 45 साल
विधानसभा क्षेत्र: धोद
शिक्षा: एमए पेशा: कृषि

कुल संपत्ति: 21 लाख लगभग


पत्नी की संपत्ति: 5 लाख, 76 हजार, आभूषण साढ़े चार लाख

ब्यौरा 2018
चल संपत्ति 8, 42 752
अचल संपत्ति 1250000
आभूषण 600000
वाहन एक ,
आपराधिक केस नहीं

 

ट्रेंडिंग वीडियो