तभी इन्हें बचाने के प्रयास में पिकअप के पीछे आ रहा ग्रिट से भरे डम्फर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पलट गया
कातर. जसरासर रोड पर शनिवार शाम कातर से तीन किमी दूर जीप व टैम्पो टेक्सी की आमने सामने टक्कर में दो जनों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। कातर की ओर से इसबगोल से भरी पिकअप नोखा की तरफ जा रही थी कि शनिवार रात करीब आठ बजे राइको की ढाणियों के पास सामने से आ रही टैम्पो टैक्सी से भिड़त हो गई। तभी इन्हें बचाने के प्रयास में पिकअप के पीछे आ रहा ग्रिट से भरे डम्फर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पलट गया। हादसे में घायल हुए लोगों की चीख-पुकार सुनकर ढाणियों से ग्रामीण घटनास्थल आए और जसरासर सीएचसी में 108 के लिए फोन किया। ग्रामीणों ने चालकों को वाहनों के फाटक तोडक़र बाहर निकाला व निजी वाहनों से जसरासर व सांडवा सीएचसी व बीकानेर लेकर गए। मौके पर पहुंचे कातर के सरपंच जैसाराम प्रजापत, अमरसर सरपंच जगदीश ढाका, उप प्रधान महेन्द्रसिंह लेघा सहित आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना पर मौके पर पहुंची कातर व जसरासर चौकी की पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। जेसीबी मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर मार्ग खुलवाया। घटना स्थल पर आए ग्रामीणों ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। जीप में भरा इसबगोल सडक़ पर बिखर गया जिसे ग्रामीणों ने कट्टों में भरकर सुरक्षित स्थान पर रखा।
काम के बहाने छात्रा को रोक लेता था ये शिक्षक , फिर करता अश्लील हरकत
दुष्कर्म के मामले के आरोपित को जेल
सादुलपुर. गांव मलवास में नाबालिगा से दो माह पूर्व हुए दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया है। सिधमुख थानाधिकारी रामविलास बिश्नोई ने बताया कि आरोपित कृष्ण कुमार को शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने आरोपित को जेल भेजने के आदेश दिए। इस संबंध में 16 फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज किया था।