
चला. इलाके के गोविन्दपुरा गांव में शनिवार को ग्रामीणों ने बैठक कर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए एपीओ करने की मांग की। हालांकि इस संबंध में ग्रामीण रविवार को सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर से मिलकर भी शिकायत करेंगे। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. कालूराम योगी, गोकुलचन्द स्वामी, बनवारीलाल वर्मा, प्रकाश जाखड़, खेमचन्द वर्मा, बहादुरसिंह भगोठ, सहित अनेक सर्व समाज के लोग उपस्थित थे। गोविन्दपुरा के ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक ने स्कूल में छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की। इस संबंध में शिक्षक की बातचीत भी सोशियल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक को एपीओ करने को लेकर करीब पांच घंटे बैठक कर विरोध जताया। बैठक में गांव के महिपालसिंह तंवर, विकास यादव, ने बताया कि शिक्षक किसी काम के बहाने छात्रा रोक लेता था तथा उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के पिता को हार्ट अटैक की घटना भी सामने आई है। ग्रामीणों ने बताा कि शिक्षक के साथ अन्य अध्यापक भी जुड़े है। ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वरलाल वर्मा की अध्यक्षता शिक्षक को एपीओ कर सख्त कारवाई की मांग की है।
स्कूल क्रमोन्नत:अब बेटियों को नहीं छोडऩी पड़ेगी पढ़ाई
टोडा. गांव झरीण्डा की रामा. विद्यालय उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत से बेटियों को बीच में ही पढ़ाई नहीं छोडऩी पड़ेगी। विद्यालय क्रमोन्नत होने पर ग्रामीणों ने खुशी मनाई। इस मौके पर डॉ. देवकी नंदन तिवाड़ी, लखुसिंह, भंवर सिंह, मालीराम शर्मा, सवाई सिंह, माल सिंह, मदन सिंह, रूड़ सिंह, गिरधारी लाल गुर्जर, शंभू सिंह, राम सिंह, कृष्ण सिंह, श्रवण सिंह, अशोक सिंह, पप्पू सिंह, गुमान सिंह मौजूद थे।
Published on:
22 Apr 2018 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
