आसिफा...। नाम ही काफी मन को झकझोर देने के लिए। ये नाम उस नाबालिग मासूम बच्ची का है, जिसका जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के रसाना गांव में गैंगरेप किया गया और फिर से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इन दिनों पूरे देश में कठुआ गैंगरेप गूंज रहा है। आसिफा को न्याय दिलवाने के लिए अनेक जगहों पर कैंडल मार्च तक निकाला जा रहा है।