सीकर

सीकर में लाठीचार्ज के दूसरे दिन तनावपूर्ण माहौल, वज्र वाहन सहित STF व RAC का भारी जाब्ता तैनात

Tension in Sikar After Lathicharge on SFI Students : शहर में बुधवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में परिणाम में धांधली को लेकर उपजे विवाद के दौरान छात्र-छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को एसएफआई सहित कई संगठन कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। वज्र वाहन सहित एसटीएफ और आरएएसी के काफी संख्या में जवानों की तैनाती ( Heavy Police Force in Sikar ) की गई है।
3 min read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 12:54 PM IST
सीकर में लाठीचार्ज के दूसरे दिन तनावपूर्ण माहौल, व्रज वाहन सहित STF व RAC का भारी जाब्ता तैनात
सीकर में लाठीचार्ज के दूसरे दिन तनावपूर्ण माहौल, व्रज वाहन सहित STF व RAC का भारी जाब्ता तैनात

सीकर।
Tension in Sikar After Lathicharge on SFI Students : शहर में बुधवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय ( Student Union Election 2019 Rajasthan ) में परिणाम में धांधली को लेकर उपजे विवाद के दौरान छात्र-छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को एसएफआई सहित कई संगठन कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। जिसके बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया है। वज्र वाहन सहित STF और RAC के काफी संख्या में जवानों की तैनाती ( Heavy Police Force in Sikar ) की गई है। जिले के सभी थानाधिकारियों को मुख्यालय बुलाया गया है। जिससे शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। बता दें कि बुधवार को लाठीचार्ज के बाद माकपा व एसएफआई सहित कई संगठनों से आंदोलन की चेतावनी दी थी। शुक्रवार को माकपा का बड़ा आंदोलन होगा। जिसमें प्रदेशभर में बड़े नेता सीकर पहुंचेंगे। संगठनों की मांग है कि सीकर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीओ सीटी सहित जिन पुलिसकर्मियों ने छात्राओं पर लाठीचार्ज किया, उन्हें तुरंत हटाया जाए।

Read More :


पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई चोटिल

बता दें कि बुधवार को छात्रसंघ चुनावों में मतगणना के दौरान धांधलीबाजी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे एसएफआई छात्र व छात्राओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई। छात्र गल्र्स कॉलेज की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें कल्याण सर्किल पर ही रोक लिया। तब छात्र सर्किल पर ही बैठ गए। डीएसपी सिटी सौरव तिवाड़ी, कोतवाल श्रीचंद सिंह व एसआई सुनील जांगिड़ ने पुलिस जाप्ते के साथ मिलकर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेडऩा शुरु कर दिया। हद तो तब हुई जब पुलिस ने छात्रों के साथ ही छात्राओं को भी घसीटते हुए बेरहमी से लाठियों से पीटा। लाठीचार्ज के दौरान पुलिस का भयानक चेहरा देखने को मिला।

Read More :

पुलिसकर्मी गुस्से में छात्रों को सडक़ पर पटक कर बुरी तरह से पीटते रहे। स्टेशन रोड पर भी सडक़ पर भागते हुए छात्रों व कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा पीटा गया। यहां तक दुकान में छिप कर बैठे छात्रों को भी नहीं छोड़ा। छात्र बचने के लिए भाग कर ढाका भवन में घुस गए तो वहां से पीटते हुए बाहर निकाला। एक दर्जन से ज्यादा छात्रों को गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए कोतवाली थाने में ही उपचार के लिए डॉक्टर को बुलाया गया।

देर रात 51 को छोड़ा, 2015 के मुकदमे में चार गिरफ्तार
पुलिस ने ढाका भवन से 51 छात्रों को शंातिभंग में गिरफ्तार करने देर रात को जमानत पर छोड़ दिया। वहीं पुलिस ने 2015 में सिपाही के सिर व आंख में चोट लगने के मामले में पूर्व विधायक पेमाराम, किशन पारीक, सत्यजीत भीचर व एक अन्य मामले में सुल्तान मांडोता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ पहले से वारंट निकला हुआ था। पुलिस ने रास्ता जाम कर पथराव करने सहित राजकार्य में बांधा पहुंचाने का 16 जनों के नामजद व अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने किशोर, सुभाष जाखड़, गोविंद शर्मा, बनवारी बाजिया, सुल्तान मांडोता, संतोष गुर्जर, रामोवतार पालड़ी, सुभाष ढाका, विजेंद्र डालमास, महीपाल गुर्जर, ओमप्रकाश डालमास, भरतवीर ढाका, प्रहलाद मांडोता, सुरेश भढाढर व सुनीता कुमारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब मुकदमें में इन्हें गिरफ्तार करेगी।

Read More :

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व कन्या कॉलेज प्राचार्य के निलम्बन की मांग
एसएफआई और माकपा कार्यकर्ताओं के पुलिस लाठीचार्ज में चोटिल होने के बाद माकपा के नेताओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए है। माकपा ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तो कन्या कॉलेज प्राचार्य के निलम्बन की मांग की है। पूर्व विधायक व किसान नेता अमराराम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैने मेरे राजनीति जीवन के 40 साल में ऐसा नहीं देखा। जिस कन्या महाविद्यालय की बात की जा रही है, वहां सांसद व विधायकों के चुनाव होते है। वहां मीडिया को भी आने की छूट दी जाती है। एसएफआई को हराने के लिए मीडिया के प्रवेश को भी रोका गया। हमारे कई साथियों के हाथ व पैर फेक्चर हुए है। हिरासत में लेने के तीन घंटे बाद भी प्राथमिक उपचार नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह मासूम छात्राओं को पीटा गया यह जनतंत्र की हत्या है। अमराराम का कहना है कि कार्यालय में पार्टी और जन संगठनों के नेता व कार्यकर्ता काम कर रहे थे, उनके साथ भी मारपीट की गई है।

Updated on:
29 Aug 2019, 12:54 PM IST
Published on: