19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sikar / शर्मसार: पुरुष कांस्टेबलों ने छात्राओं को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सीकर पुलिस

शर्मसार: पुरुष कांस्टेबलों ने छात्राओं को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सीकर पुलिस

Sikar Police Troll on Social Media After lathiCharge on Students : लोकतंत्र की चौखट पर सीकर में बुधवार को कानून व्यवस्था कायम करने वाले जिम्मेदारों ने खुद व्यवस्था को तार-तार कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Naveen Parmuwal

•

Updated: 29 Aug 2019, 11:30 AM IST

शर्मसार: पुरुष कांस्टेबलों ने छात्रा को दौड़ा-दौड़ा कर बेहरमी से पीटा, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सीकर पुलिस

शर्मसार: पुरुष कांस्टेबलों ने छात्रा को दौड़ा-दौड़ा कर बेहरमी से पीटा, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सीकर पुलिस

सीकर.
Sikar Police Troll on Social Media After lathiCharge on Students : लोकतंत्र की चौखट पर सीकर में बुधवार को कानून व्यवस्था कायम करने वाले जिम्मेदारों ने खुद व्यवस्था को तार-तार कर दिया। रिकांउटिंग से शुरू हुए विवाद के बीच पुलिस ने समझाइश का दामन छोड़ पलभर में अपना दूसरा रूप दिखा दिया। खाकी ने बेटियों को इस तरह बेहरमी से पीटा कि सीकर पुलिस सोशल मीडिया पर जनता के निशाने पर आ गई। छात्रसंघ चुनाव के बाद भी महिला कांस्टेबलों का जाब्ता कम लगाना भी जिम्मेदारों को भारी पड़ गया।

Read More :

सीकर में बड़ा विवाद: पुलिस ने छात्र-छात्राओं पर जमकर किया लाठीचार्ज, पूर्व अध्यक्ष की दोनों टांगे टूटी

कल्याण सर्किल पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बीच पुलिस ने तत्काल लाठीचार्ज कर दिया। यहां पुुरुष कांस्टेबलों ने बेटियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे पहले भी छात्रसंघ चुनाव के दौरान कई बार इस तरह के प्रदर्शन हुए लेकिन पुलिस का इस तरह का चेहरा कभी सामने नहीं आया। हालांकि छात्र संगठन और पुलिस के अपने-अपने दावे हैं।

Read More :

सीकर के गर्ल्स कॉलेज में परिणाम को लेकर विवाद, प्राचार्य पर धांधली का आरोप, प्रदर्शन पर उतरी SFI

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सीकर पुलिस
राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम पर बुधवार को पुरुष कांस्टेबलों द्वारा एक छात्रा पर लाठीचार्ज करने की फोटो पब्लिश होने के कुछ देर बाद ही सीकर पुलिस सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी। लोगों ने पुलिस को निशाने पर लेते हुए घटना की जमकर आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि क्या यही संवेदनशील सरकार का संवेदनशील प्रशासन है। एक यूजर ने यह भी लिखा कि कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस जिम्मेदार होती है लेकिन, छात्राओं को पीटने का अधिकार पुलिस को किसने दिया ? अगर छात्रा व्यवस्था खराब कर रही थी तो रोकने के लिए क्या महिला पुलिसकर्मी नहीं थी ? पुलिस के ऐसे रवैये के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश है।

Read More :

सीकर में विवाद के बाद माकपा का आंदोलन शुरू, कॉलेज व कलेक्ट्रेट पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात