सीकर

Weather Forecast: अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, राजस्थान के इन जिलों में 12-13-14-15 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 12 से 15 नवंबर तक टोंक और सीकर जिलों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Nov 12, 2025
Feature image
फोटो: पत्रिका

IMD Cold Wave Yellow Alert: मौसम शुष्क होने के साथ ही नवंबर महीने में सर्दी बढ़ने लगी है। नमी के कारण दिन भर मौसम सर्द रहने से जनजीवन बाधित हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 घंटे के दौरान जयपुर, अजमेर संभाग सहित आस-पास के क्षेत्र में शीतलहर चलेगी। वहीं आज के लिए टोंक और सीकर जिले में मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही सीकर में ये येलो अलर्ट अगले 4 दिन तक जारी रहेगा। वहीं आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना भी है।

सीकर में ऐसा रहा मौसम

इधर सीकर में मंगलवार सुबह तेज सर्दी रही। आंशिक कोहरे संग चली सर्द हवाओं ने आमजन को ठिठुरा दिया। दिन चढ़ने के साथ धूप में तेजी आई। दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। शाम को हवाएं थमने के कारण सर्दी बढ़ गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

12-13-14-15 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान

12 नवंबर को मौसम शुष्क और आसमान मुख्यतः साफ रहने के साथ जयपुर-अजमेर में कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना और टोंक-सीकर में शीतलहर का येलो अलर्ट है।

वहीं 13 नवंबर को भी मौसम शुष्क और आसमान मुख्यतः साफ रहने के साथ सीकर में शीतलहर का येलो अलर्ट है।

14 और 15 नवंबर को मौसम विभाग ने सीकर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

Updated on:
12 Nov 2025 08:30 am
Published on:
12 Nov 2025 08:17 am