
सीकर। फतेहपुर कस्बे में मंडावा रोड के पास तीन कोठी क्षेत्र में एक ऑटोरिक्शा चालक ने रविवार शाम अपना प्राइवेट पार्ट को काटकर टॉयलेट में बहा दिया। घरवालों को पता चला तो उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। युवक का प्राथमिक इलाज कर उसे जयपुर रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार युवक खलील 30 वर्ष पुत्र असगर तीन कोठी क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार शाम पौने चार बजे के करीब उसने पहले अपने परिवार व माता-पिता से झगड़ा किया। खलील ने टॉयलेट में जाकर अपना प्राइवेट पार्ट काटकर टॉयलेट में बहा दिया, जब वह चिल्लाया तो परिवार के लोग भागे।
बाथरूम में खून ही खून फैल गया। परिवार के लोग उसे एक निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया। युवक का एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर में इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों ने जब काटे गए अंग को लाने व उसे जोड़ने की बात कही, लेकिन टॉयलेट में बहाने के चलते काटा गया पार्ट भी नहीं मिला। खलील शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। वह ऑटो चलाकर अपना गुजारा करता है। घटना के बाद मौके पर फतेहपुर कोतवाली थाना पुलिस भी पहुंची थी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां युवक ने एक शिक्षिका को जूतों से पीटा, आरोपी बोला तेरा बाप हूं, काल हूं मैं... वीडियो हुआ वायरल