
जयपुर ACB कार्यालय (पत्रिका फाइल फोटो)
जयपुर ACB ने सीकर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कारखाने एवं बॉयलर्स जिला क्षेत्रीय कार्यालय के इंस्पेक्टर मोहित शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया। एसीबी ने आरोपी इंस्पेक्टर को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। कार्रवाई के बाद टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल की ओर से दी गई शिकायत की जांच के बाद की गई। कार्रवाई DIG ओम प्रकाश मीणा के सुपरविजन में हुई। वहीं, DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में एसीबी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Updated on:
28 Sept 2026 06:36 pm
Published on:
28 Sept 2026 06:36 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
