सीकर

Sikar Bride kidnap Case : अब दुल्हन के परिवार ने रखी ये मांग, पुलिस ने आरोपी अंकित को फिर लिया रिमांड पर

Sikar Bride Kidnap Case : धोद थाना अंतर्गत नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले में दुल्हन के पीडि़त परिवार ने जल्द इंसाफ की मांग रखी है। ताकि फिर किसी के साथ इस तरह की घटना की नहीं हो।
2 min read
May 01, 2019
धोद थाना अंतर्गत नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले में दुल्हन के पीडि़त परिवार ने जल्द इंसाफ की मांग रखी है। ताकि फिर किसी के साथ इस तरह की घटना की नहीं हो।
Sikar Bride kidnap Case : अब दुल्हन के परिवार ने रखी ये मांग, पुलिस ने आरोपी अंकित को फिर लिया रिमांड पर

सीकर.
धोद थाना अंतर्गत नागवा गांव Sikar Bride Kidnao Case से दुल्हन अपहरण मामले में दुल्हन के पीडि़त परिवार ने जल्द इंसाफ की मांग रखी है। ताकि फिर किसी के साथ इस तरह की घटना की नहीं हो। पीडि़त परिवार ने कहा कि मामले में उन्हेंं जल्द से जल्द इंसाफ चाहिए। इधर, दुल्हन अपहरण के मुख्य आरोपी अंकित Accsued Ankit को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय Court में पेश किया। इसके बाद पूछताछ पूरी नहीं होने और घटना के साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी की पुलिस रिमांड की मांग पर कोर्ट ने अंकित को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के तहत पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद दुल्हन प्रकरण के नामजद और मुख्य आरोपी अंकित को न्यायालय में पेश करने पर उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। गौर तलब है कि नागवा के अंकित पर दुल्हन के अपहरण का आरोप है और इसके अलावा मारपीट व गहने छीने ले जाने की बात रिपोर्ट में दर्ज कराई हुई है।

छह दिन बीते
सीकर बंद के दौरान निष्पक्ष जांच और जांच अधिकारी को बदलने की मांग रखी गई थी। इसके बाद आइजी ने प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र शर्मा को सौंप दी थी। लेकिन, जांच अधिकारी बदलने के छह दिन बाद भी जांच को ज्यादा गति नहीं मिल पाई है। कई राज अभी अनसूलझे पड़े हैं। जबकि घटना में शामिल आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद जेल भिजवा दिया गया है।


निष्पक्ष जांच की मांग
नागवा गांव के दुल्हन प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मंगलवार को जाट समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।

Read More :

Updated on:
01 May 2019 06:32 pm
Published on:
01 May 2019 12:22 pm