5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर दुल्हन अपहरण मामला: कोर्ट में पेश हुआ मुख्य आरोपी अंकित, पुलिस ने की ये डिमांड

Sikar Bride kidnap Case : धोद क्षेत्र के नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले में नामजद आरोपी अंकित को आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां पुलिस ने साक्ष्य जुटाने व दुल्हन के गहनों से संबंधित पूछताछ के लिए फिर से रिमांड की मांग की।
less than 1 minute read
Google source verification
सीकर दुल्हन अपहरण मामला: कोर्ट में पेश हुआ मुख्य आरोपी अंकित, पुलिस ने की ये डिमांड

सीकर दुल्हन अपहरण मामला: कोर्ट में पेश हुआ मुख्य आरोपी अंकित, पुलिस ने की येे डिमांड

सीकर.
धोद क्षेत्र के नागवा गांव से दुल्हन अपहरण मामले Sikar bride kidnap Case में नामजद आरोपी अंकित Accused Ankit को आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां पुलिस ने साक्ष्य जुटाने व दुल्हन के गहनों से संबंधित पूछताछ के लिए फिर से रिमांड की मांग की। जिस पर कोर्ट ने अंकित को फिर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा है। गिरफ्तारी के बाद अंकित तीन बार कोर्ट Court में पेश हो चुका है। इससे पहले वह पिछले पांच दिन से रिमांड पर चल रहा था। जिसकी अवधी पूरी होने पर आज कोर्ट में पेश किया गया। अब पुलिस घटना के साक्ष्य जुटाने और दुल्हन के गहने बरामद करने के लिए अंकित से पूछताछ करेगी। इसके अलावा मामले की जांच की जा रही है। मुकदमे में शामिल बाकी आरोपियों से भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास जारी है। जबकि पीडि़त दुल्हन के बयान न्यायालय में पहले ही करवाए जा चुके हैं।


यह था मामला
शादी के बाद दोनों दुल्हन जब अपने दूल्हों के साथ एक कार में ससुराल जा रही थी। तब अंकित ने अपने साथियों के साथ इनकी कार पर हमला बोल दिया था। इसके बाद हथियार दिखाकर इनमें एक दुल्हन का अपहरण कर ले गया था। जिसको बाद में पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया था।

Read More :

सीकर दुल्हन अपहरण मामला: पांच दिन की रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी अंकित

sikar bride kidnap Case : दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, लगाए बेहद ही गंभीर आरोप