5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sikar Bride Kidnap Case : दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, लगाए बेहद ही गंभीर आरोप

Sikar Bride Kidnap Case : सीकर जिले के धोद क्षेत्र के नागवा गांव से 16 अप्रेल को हुए दुल्हन अपहरण मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। कोर्ट में बयान के बाद पहली बार दुल्हन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है।
2 min read
Google source verification
Sikar Bride Kidnap Case : दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, लगाए बेहद ही गंभीर आरोप

Sikar Bride Kidnap Case : दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, बोली- अपहरण के बाद हुआ था गलत काम

सीकर.
सीकर जिले के धोद क्षेत्र के नागवा गांव से 16 अप्रेल को हुए दुल्हन अपहरण sikar bride kidnap Case मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। कोर्ट में बयान के बाद पहली बार दुल्हन का Social Media पर एक वीडियो वायरल Video Viral हुआ है। जिसमें दुल्हन बैठी दिखाई दे रही है और अपने अपहरण की बात स्वीकार कर उसके साथ गलत काम होना बता रही है। वायरल हुए वीडियो के अनुसार उसके आरोप हैं कि शादी के कुछ देर बाद जब वह अपने ससुराल जा रही थी तो कुछ लोग गाडिय़ों में आए और उसका अपहरण कर साथ ले गए। इससे पहले जब उसकी बहन ने बीच-बचाव किया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। वहीं वीडियो में अपहरण के बाद उसके साथ गलत काम होना भी बताया है। गौरतलब है कि अपहरण के बाद पुलिस ने दुल्हन को दस्तयाब कर लिया था और आरोपी तथा उसके एक साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। राजस्थान पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दुल्हन ने जो आरोप लगाए है उसके अनुसार घटना इस तरह से हुई थी।

कोर्ट में हो चुके बयान
घटना के बाद कोर्ट में पीडि़ता के 164 के बयान हो चुके हैं, जो कलमबद्ध हैं। इधर, प्रकरण में नामजद मुख्य आरोपी अंकित को पुलिस ने रिमांड पर ले रखा है। पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।


एएसपी कर रहे जांच
प्रकरण के बाद विरोध होने पर मामले के जांच अधिकारी को बदल दिया गया था। इसके बाद आइजी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र शर्मा को जांच सौंप दी थी। जिनके अनुसार मामले पर अनुसंधान किया जा रहा है और होने वाली पूछताछ की वीडियोग्राफी अलग से कराई जा रही है।

Read More :

किसी Film से कम नहीं सीकर दुल्हन अपहरण की Story, जिसने भी सुना रह गया दंग, जानिए अब तक का पूरा Update