5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर दुल्हन अपहरण मामला: पांच दिन की रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी अंकित

Sikar Bride kidnap Case : डोली से दुल्हन लूटने के नामजद आरोपी अंकित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। क्योंकि पुलिस के पास वह पिछले पांच दिन से रिमांड पर चल रहा था।
less than 1 minute read
Google source verification
डोली से दुल्हन लूटने के नामजद आरोपी अंकित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। क्योंकि पुलिस के पास वह पिछले पांच दिन से रिमांड पर चल रहा था।

सीकर दुल्हन अपहरण मामला पांच दिन की रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी अंकित

सीकर.

डोली से दुल्हन लूटने sikar bride kidnap Case के नामजद आरोपी अंकित Accused Ankit को मंगलवार को न्यायालय Court में पेश किया जाएगा। क्योंकि पुलिस के पास वह पिछले पांच दिन से रिमांड पर चल रहा था। जिसकी अवधी पूरी हो चुकी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अपहरणकर्ता अंकित सेवदा को प्रकरण की पूछताछ के लिए रिमांड पर ले रखा था। आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा मामले की जांच की जा रही है। मुकदमे में शामिल बाकी आरोपियों से भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास जारी है। जबकि पीडि़त दुल्हन के बयान न्यायालय में पहले ही करवाए जा चुके हैं।


यह था मामला
शादी के बाद दोनों दुल्हन जब अपने दूल्हों के साथ एक कार में ससुराल जा रही थी। तब अंकित ने अपने साथियों के साथ इनकी कार पर हमला बोल दिया था। इसके बाद हथियार दिखाकर इनमें एक दुल्हन का अपहरण कर ले गया था। जिसको बाद में पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया था।


कई साथी फरार
16 अप्रेल की घटना के बाद से पुलिस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि प्रकरण में शामिल तीन-चार आरोपी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है। जिसको गहने बेचे गए हैं।