सीकर

Sikar Lok Sabha Seat : सुमेधानंद VS अमराराम, राजनीति के दो धुरंधरों ने ‘पत्रिका’ के सवालों के दिए बेबाक जवाब

Sikar Lok Sabha Seat : पत्रिका टीम ने भाजपा के सुमेधानंद व इंडिया गठबंधन के अमराराम से खास बातचीत कर जाना उनका विजन। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश।    
2 min read
Apr 07, 2024
Sikar Lok Sabha Seat: Interview of bjp Sumedhanand Saraswati and cpi kamred Amra Ram on Patrika

सीकर। शिक्षा के साथ सियासत के गढ़ सीकर में सियासी पारा उफान पर है। भाजपा ने सुमेधानंद सरस्वती को मौका दिया है। वहीं कांग्रेस ने यह सीट गठबंधन में माकपा के लिए छोड़ी है। इस बार सुमेधानंद का माकपा के अमराराम से मुकाबला है। पत्रिका टीम ने सुमेधानंद व अमराराम से खास बातचीत कर जाना उनका विजन। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश।

सुमेधानंद : अच्छी परफोरमेंस। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना। जनता से सतत संपर्क में रहकर सुलभरूप से मिलना। ईमानदारी व निष्पक्षता से टिकट मिली।

अमराराम : 35 सालों का संघर्ष। कर्जामाफी,फसल का भाव, बिजली आदि मुद्दों पर बड़े आंदोलन खड़े किए। प्रमुख दल एक हो रहे हैं। लोकतंत्र के लिए गठबंधन किया टिकट मिली।



सुमेधानंद : क्षेत्र के लिए लगातार विकास कार्य करवाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाना। भारत सरकार की गरीब, किसान, महिला, मजदूर व आम आदमी को लाभार्थी योजनाओं का लाभ दिलाने व रिकॉर्ड तोड कार्य को लेकर जनता के बीच में जा रहे है।

अमराराम : आम आदमी की समस्याएं ही मेरे मुद्दे है। सीकर संसदीय क्षेत्र के लोगों की बड़ी समस्या पानी है। किसानों को एमएसपी नहीं मिल पा रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। देश के संविधान को खतरा है। नई शिक्षा नीति अमीरों की पक्षधर है। महंगाई आदि मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे है।

सुमेधानंद : पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान कराना। युवाओं हेतु विशेषकर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना। शिक्षा की स्थिति को सुधारना। कानून व्यवस्था को और ठीक कराना।

अमराराम : यहां पानी की सबसे बड़ी समस्या है। इलाके के घर में पानी पहुंचाना मेरा पहला लक्ष्य रहेगा। यहां के सैनिकों के साथ जवानों की सममस्याओं को संसद में उठाकर न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।


सुमेधानंद : रेलवे पुलियां को फोरलेन बनवाना। रिंग रोड बनवाना। यूआईटी क्षेत्र में विकास कार्य प्रारंभ करवाना। लोकसभा क्षेत्र में पार्कों सहित विभिन्न सामुदायिक भवनों की सुविधाओं को बढ़ाना।

अमराराम : किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे है। किसानों को फसलों के पूरे भाव दिलाने की लडाई भी लड़ी जाएंगी। अग्निवीर योजना को बंद कराने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

सुमेधानंद : यमुना जल समझौते। डीपीआर बनवाकर बजट स्वीकृति। राजस्थान में हमारी सरकार बनने के बाद हरियाणा से समझौता भी हुआ। कुंभाराम लिफ्ट कैनाल से पेयजल व्यवस्था को सुधारना।

अमराराम : भाजपा फिलहाल नहरी पानी लाने का झूठा सपना दिखा रही है। हम शेखावाटी के लोगों को उनके हक का पानी यमुना से दिलाने का प्रयास करेंगे। झूठ की राजनीति भाजपा की आदत में है।

Updated on:
07 Apr 2024 09:49 pm
Published on:
07 Apr 2024 09:49 pm