सीकर

सीकर समाचार: हाईवे पर डामर के टैंकर में लगी आग, लगा 3 किलोमीटर लंबा जाम

सीकर जिले में जयपुर-बीकानेर हाईवे पर डामर बिछाने वाले टैंकर में आग लग गई।

1 minute read
Feb 12, 2026
Photo- Patrika

Sikar Tanker Accident: गौरिया गांव के पास जयपुर-बीकानेर हाईवे पर डामर बिछाने वाले टैंकर के पीछे लगे जनरेटरनुमा इंजन में आग लग गई। इससे हाईवे पर करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा।

कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि केमिकल के टैंकर में आग लगने की अफवाह फैला दी। इससे पुलिस सकते में आ गई और मौके पर चार थानों का पुलिस जाब्ता सीओ सिटी और आरएसी सहित भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें

Jhalawar Murder: BSc-BEd पास ‘योगा टीचर’ बनी कातिल? 7 साल बाद जेल से आए भाई के हत्यारे को भाभी के साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत

हालांकि किसी प्रकार की जनहानि व माल का नुकसान नहीं हुई है। वहीं पास में एक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने पानी के टैंकर से आग पर काबू पाया। पुलिस ने डामर के टैंकर को सड़क से हटवाकर एक तरफ किया और ट्रैफिक सुचारू करवाया।

पीछे लगे जनरेटरनुमा इंजन में आग लग गई

सीओ सिटी संदीपसिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि किसी टैंकर में आग लग गई। इस पर तुरंत चार थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। घटना से किसी को कोई चोट नहीं पहुंची और ना ही जान-माल का नुकसान हुआ ।

एनएचएआई के ठेकेदार हाइवे पर रोड निर्माण कार्य कर रहा है। डाम के इस टैंकर में कोलतार भरी थी, जिसका तापमान अधिक होने से पीछे लगे जनरेटरनुमा इंजन में आग लग गई।

यह टैंकर सड़क पर डामर छिड़कने के काम आता है। हालांकि फायर ब्रिगेड सबसे अंत में आग बुझाने व टैंकर को साइड में करने के उपरांत पहुंची। 108 एंबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंची।

ये भी पढ़ें

12 मिनट में गायब, दिल्ली से सीधे जापान पहुंचे 2 संदिग्ध पर्यटक; जयपुर पुलिस के उड़े होश, टैक्सी ड्राइवर का बड़ा खुलासा

Updated on:
12 Feb 2026 03:17 pm
Published on:
12 Feb 2026 03:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर