सीकर

Sikar Weather Update : सीकर में सर्दी का थर्ड डिग्री टार्चर, खेतों में जमी बर्फ, जनजीवन प्रभावित

Sikar Weather update : पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण सीकर में कड़ाके की सर्दी का थर्ड डिग्री टार्चर शुरू हो गया है। मौसम शुष्क होने के साथ ही फतेहपुर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से नीचे दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
Jan 12, 2026
फोटो पत्रिका

सीकर। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण सीकर में कड़ाके की सर्दी का थर्ड डिग्री टार्चर शुरू हो गया है। मौसम शुष्क होने के साथ ही फतेहपुर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। दो दिन तक तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव के आसार नहीं है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। सीकर में सोमवार सुबह चहुंओर बर्फ की चादर बिछी नजर आई। सुबह खेतों से लेकर पेड़-पौधों, पानी के पाइपों पर बर्फ जम गई और जनजीवन पूरी तरह से बाधित हो गया। सर्दी के कारण राहगीर गर्म लबादों में लिपटे नजर आए।

ये भी पढ़ें

धूप के बावजूद बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, 13 जनवरी तक कोहरा-शीतलहर का अलर्ट 

सर्द हवा के साथ कोहरा छाया। राहगीरों का दुपहिया वाहन चल पाना दुश्वार हो गया। सर्द मौसम के कारण रोडवेज और रेलवे के यात्री भार में कमी आई। दिन चढ़ने के साथ धूप ने हल्की राहत दी। दोपहर बाद सर्द हवाएं चलने लगी। शाम होते ही सर्दी बढ़ने लगी। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान माइनस 1.9 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया।

Updated on:
12 Jan 2026 07:09 pm
Published on:
12 Jan 2026 07:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर