सीकर

जानें कब से लगेगा खाटूश्याम लक्खी मेला, 6000 से अधिक जवानों और 450+ CCTV कैमरों के साथ होगा सुरक्षा इंतजाम

Lakkhi Mela 2026: खाटूश्यामजी मेला 2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी तैयारियां की जा रही हैं। इस बार मेले में 6000 से अधिक पुलिसकर्मी और जवान तैनात किए जाएंगेसाथ ही 450 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

less than 1 minute read
Feb 04, 2026
श्याम नगरी की फोटो: पत्रिका

Khatu Shyamji Mela 2026: खाटूूूूूूूूूूूश्यामजी मेला में करीब 6000 से अधिक जवान और पुलि अधिकारी तैनात किए जाएंगे। सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि अन्य जिलाें से चार हजार से अधिक जवान और पुलिस अधिकारी आएंगे। खाटूश्यामजी मेला 21 से 28 फरवरी तक चलेगा, ऐसे में सभी तैयारियां की जा रही है। सीकर जिले के सभी 28 थानों से कुछ जवान और पुलिस लाइन के जाब्ते को भी खाटूश्यामजी मेला ड्यूटी में नियुक्त किया जाएगा।

एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि होमगार्ड के एक हजार जवान तैनात किए जांएगे। वहीं श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से 1500 से अधिक सिक्याेरिटी गार्ड नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही मेला परिसर लखदातार ग्राउंड, सहित अन्य जिगजैग के पास से एक इमरजेंसी रास्ता भी रखा जाएगा, जहां से किसी घायल व बीमार श्रद्धालु को हॉस्पिटल तक लेकर जाया जा सके।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी प्रेम बाईसा को थी ये बीमारी? SIT और FSL टीम को आश्रम से मिली दवाइयां

सभी जिगजैग के पास भी तीन पारियों में जवानों की अलग-अलग टीमें तैनात की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यातायात कर्मियों को ऐसी जगह तैनात किया जाएगा जहां पर अधिक जाम लगने की संभावना रहती है।

450 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि 21 फरवरी को शनिवार व 22 को रविवार के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 20 से ही पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से खाटूनगरी में हर सड़क व गली में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से मेला परिसर में 450 से अधिक सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। रींगस से लेकर खाटूश्यामजी आर मंढ़ा मोड़ से लेकर खाटू रोड तक जगह-जगह जवान तैनात किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Jakham Water Project: राजस्थान में 3645 करोड़ से इन 4 जिलों के 2497 गांव-ढाणियों की बुझेगी प्यास

Updated on:
04 Feb 2026 02:11 pm
Published on:
04 Feb 2026 01:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर