सीकर

बच्चादानी का सफल ऑपरेशन, पेट से निकाली 3 किलो वजनी गांठ, जटिल था ऑपरेशन करना

आम तौर पर बच्चेदानी की गांठ 5-6 सेमी की होती है, लेकिन महिला में इसका आकार कुछ ज्यादा बढ़ गया था। ऑपरेशन करना भी जटिल था।
less than 1 minute read
May 22, 2025
gath
पेट से निकाली 3 किलो वजनी गांठ। फोटो- पत्रिका

फतेहपुर कस्बे के धानुका उप जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महिला की बच्चादानी का सफल ऑपरेशन किया है। डॉक्टरों की टीम ने लगभग 3 किलो वजनी गांठ निकाली है। आपरेशन कक्ष प्रभारी विजय पाल सिंह झुरियां ने बताया कि आम तौर पर बच्चेदानी की गांठ 5-6 सेमी की होती है, लेकिन महिला में इसका आकार कुछ ज्यादा बढ़ गया था। ऑपरेशन करना भी जटिल था।

ऑपरेशन करने वाले पीएमओ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुभाष महला के नेतृत्व में एनेस्थेटिस्ट डॉ सुमन,मंजू गोदारा, नर्सिंग आफिसर सरोज थालोड़, नर्सिंग आफिसर गिरधारी सिंह सहित आपरेशन कक्ष टीम ने संजू देवी पत्नी मुखराम निवासी उदनसरी के बच्चेदानी में फाईबरोडस (गांठ) करीब 3 किलो वजन की निकालकर एक सफल आपरेशन का नया कीर्तिमान बनाया गया है।

डॉ सुभाष महला ने बताया की ऑपरेशन पूरी तरह से निशुल्क किया गया। अगर बाहर निजी अस्पताल में करवाते तो हजारों रुपए का खर्च आता है। ये आपरेशन अपने सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क किया गया है। महिला ऑपरेशन के बाद पूरी तरह से स्वस्थ है।

Updated on:
22 May 2025 02:41 pm
Published on:
22 May 2025 02:41 pm