
सीकर.
जिले में लू व तापघात के असर को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने हाई एलर्ट जारी कर दिया है। चिकित्सा संस्थानों में लू व तापघात के मरीजों के लिए दो से चार बैड और आपातकालीन दवाओं के किट हर समय उपलब्ध रखेंगे। वार्डों का तापमान बनाए रखने के लिए कूलर, पंखे और मरीज और उनके परिजनों के लिए शुद्ध और शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। बिना मुख्यालय की स्वीकृति के चिकित्सक और नर्सिंगकर्मी अवकाश पर रोक लगा दी गई है। संबंधित क्षेत्र के लोगों को लू व तापघात से बचने और लक्षणों की जानकारी के लिए निर्देश दिए गए हैं। नजाएगी। चिकित्सा विभाग ने जिले में सभी संस्थानों में लू व तापघात से बचने के लिए दवाएं पहुंचा दी है।
Read More :
आठ कंट्रोल रूम बनाए
सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि लू व तापघात के बढ़ते असर को देखते हुए जिले में ब्लॉक स्तर पर आठ कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। सभी सीएचसी व पीएचसी में ओआरएस सहित अन्य जरूरी दवाएं पहुंचाई गई है। खिडकियों व दरवाजों पर काले पर्दे लगाए जाएंगे जिससे दोपहर में लू कमरे में नहीं आए।विभाग ने सभी से लोगों को लू व तापघात से बचने के लिए खाना खाए बिना बाहर नहीं निकलने की, पानी अपील की है। जिले का आउटडोर तीस हजार का है। गर्मी के कारण आउटडोर पांच से सात प्रतिशत तक बढ़ा है। इसकी संख्या दो हजार तक बढ़ा है।
Read More :