जिले के नीमकाथाना में शादी से पहले दो सगी बहनों ने ससुराल जाने से पहले शिक्षा के महत्व को लेकर समाज को एक नया संदेश दिया। विवाह बंधन के बाद ससुराल जाने से पहले दोनों बहने परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पहुंची। इसके बाद वह अपने ससुराल विदा हुई। दरअसल, नीमकाथाना के गांव कांवट में रेखा सैनी व रेणू सैनी दोनों सगी बहनों की शादी सोमवार को हुई। मंगलवार को सुबह अपने ससुराल गुहाला जाने से पहले सुबह 7 बजे एमए फाइनल का पेपर देने राजकीय एसएनकेपी पहुंची। दोनों दुल्हन को एक साथ परीक्षा देते देख वहां आए अभिभावक, विद्यार्थी, अध्यापकों को बेटियों की शिक्षा को लेकर एक नई प्रेरणा मिली। दोनों दुल्हन तीन घंटे बाद अपने ससुराल गुुहाला के लिए रवाना हुई।