सीकर

Weather: जमाव बिंदू पर पहुंचा शेखावाटी का पारा, कांपा जनजीवन

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में कड़ाके की ठंड कहर शुरू हो गया है। अंचल में मंगलवार को तापमान लुढ़कते हुए जमाव बिंदू पर पहुंच गया।
less than 1 minute read
• •
Dec 19, 2023
Weather: जमाव बिंदू पर पहुंचा शेखावाटी का पारा, कांपा जनजीवन
Weather: जमाव बिंदू पर पहुंचा शेखावाटी का पारा, कांपा जनजीवन

राजस्थान के शेखावाटी इलाके में कड़ाके की ठंड कहर शुरू हो गया है। अंचल में मंगलवार को तापमान लुढ़कते हुए जमाव बिंदू पर पहुंच गया। जो फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में सीजन के न्यूनतम स्तर पर 0.7 डिग्री दर्ज हुआ। दो दिन में ही पांच डिग्री तक गिरे से पारे से अंचल पूरी तरह से सर्दी के आगोश में आ गया। जिसका असर पेड़—पौधों के साथ जनजीवन पर भी देखने को मिला। पेड़— पोधों व फसलों पर जहां ओस की बूंदे बर्फ के रूप में जमी नजर आई, तो उत्तरी हवाओं से बढ़ी सर्दी से आमजन भी सिहरता दिखा। लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव दिखा। सर्दी से बचने के लिए लोग सुबह देर तक रजाई में दुबके रहे। वहीं, जो लोग बाहर दिखे वे भी सर्दी से बचने के लिए अलाव की जुगत करते दिखे।

22 तक गिरेगा पारा
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में आगामी 22 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। ऐसे में तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके असर से बादलवाही व हल्की बूंदाबांदी के साथ प्रदेश के तापमान में एकबारगी फिर गिरावट हो सकती है। पर महीने के अंत तक जैसे ही मौसम साफ होगा, वैसे ही ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा।

Published on:
19 Dec 2023 11:03 am