1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका की मुहिम लाई रंग: सीकर स्टेशन का दूसरा एंट्री गेट शुरू, कोचिंग जोन के लाखों यात्रियों को सीधे स्टेशन में मिलेगा प्रवेश

सीकर शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब कल्याण सर्किल के अलावा नवलगढ़ पुलिया के नीचे और राधाकिशनपुरा अंडरपास के मुहाने से भी यात्री प्रवेश कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification

सीकर

•

image

Santosh Trivedi

•

Oct 01, 2026

sikar station

नए प्रवेश द्वार पर बने  टिकट रूम से टिकट लेते यात्री, Photo- Patrika

सीकर जंक्शन पर सैकंड एंट्री गेट शुरू करने की पत्रिका की मुहिम आखिरकार को रंग ले आई। लगातार समाचार प्रकाशन के बाद रेलवे ने नए प्रवेश द्वारों से विधिवत प्रवेश के साथ रेल यात्रियों के लिए नए हॉल में टिकट खरीद की सुविधा का श्रीगणेश किया। मशीन से पहले दिन 11 यात्रियों ने टिकट भी खरीदी।

30 सितंबर की शाम को नए परिसर को पहली बार लाइट से भी रोशन किया गया। रेलवे के सीनियर डीसीएम भूपेश यादव ने बताया कि नए प्रवेश द्वार से आने वाले यात्रियों की सुविधाओं का धीरे-धीरे विस्तार किया जाएगा। यात्रियों को जल्द ही सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएगी। नए टिकट हॉल में फिलहाल टिकट सुबह 6 से रात 10 बजे तक मिलेगी।

लाखों यात्रियों के साथ शहर को भी राहत

रेलवे स्टेशन पर अब कल्याण सर्किल के अलावा नवलगढ़ पुलिया के नीचे और राधाकिशनपुरा अंडरपास के मुहाने से भी यात्री प्रवेश कर सकते हैं। लिहाजा नवलगढ़ व पिपराली रोड के स्कूल-कोचिंग के लाखों विद्यार्थियों सहित दोनों मार्गों और राधाकिशनपुरा रोड के बाईपास तक के यात्रियों को रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए अब कल्याण सर्किल नहीं आना होगा।

वे छोटे रास्ते से सीधे स्टेशन पहुंच सकेंगे। ऐसे में नए द्वारों से प्रवेश जहां आधे शहर के यात्रियों का रास्ता छोटा व सीधा करेंगे तो नवलगढ़ पुलिया से कल्याण सर्किल होते हुए एसके अस्पताल तक के रास्ते को जाम से भी राहत देंगे।

800 मीटर की रोड, पार्किंग व पैसेंजर हॉल हुआ तैयार

करीब 12 करोड़ के प्रोजेक्ट से रेलवे स्टेशन पर दो नए एंट्री गेट के लिए दोनों छोरों को जोड़ने वाली करीब 800 मीटर की 20 फीट चौड़ी सड़क बनाई गई है। राधाकिशनपुरा गेट से 250 मीटर दूरी पर ही दोनों रास्तों के यात्रियों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल और यात्रियों को धूप व बारिश से बचाने के लिए बड़ा डोम बनाया गया है।

पास ही प्रतीक्षालय, टिकट खिड़की व आधुनिक सुविधायुक्त शौचालय व स्नान घर निर्मित किए गए हैं। टिकट व पूछताछ के लिए आठ कतारों के लिहाज से रैलिंग लगाई गई है। दिव्यांगों के लिए रैंप व अलग टिकट खिड़की भी तैयार की गई है।

पत्रिका ने लगातार चलाया अभियान

सीकर जंक्शन पर करीब 12 करोड़ की लागत से तैयार नए प्रवेश द्वार की सुविधा निर्माण कार्य पूरा होने पर भी करीब सवा साल से यात्रियों को नहीं मिल पा रही थी। इस पर पत्रिका ने लगातार समाचार अभियान चलाया। आखिरकार खबरों की खलबली से बुधवार को दोनों नए द्वारों से रेल यात्रियों के विधिवत प्रवेश के साथ टिकट बिक्री शुरू कर दी गई।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग