सीकर

Vasundhara Raje: मंच पर भावुक दिखीं पूर्व CM वसुंधरा राजे, कही ऐसी बात जो बन गया चर्चा का विषय

Vasundhara Raje : सीकर में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। इसलिए धोद में अब कांग्रेस, कॉमरेड और दूसरी पार्टियां दिखाई नहीं देती है। साथ ही वसुंधरा राजे ने पुरानी यादें ताजा की। जानें क्या कहा?
2 min read
Feb 03, 2026
Vasundhara Raje emotional demeanor said many people sitting on stage changed faces in Sikar
सीकर. सीकर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का स्वागत करते कार्यकर्ता। फोटो पत्रिका

Vasundhara Raje : भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को बीकानेर जाते समय भाजपा कार्यालय में संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए वसुंधरा राजे ने सीकर से जुड़ी यादों का जिक्र करते हुए कहा कि मंच पर बैठे कई लोगों की शक्ल बदल चुकी है, लेकिन पुराना संघर्ष अब भी दिलों में है। जब शेखावाटी में काम शुरू किया था तब सभी चुस्त-दुरुस्त और जवान दिखते थे। अब थोड़े उम्रदराज हो गए हैं।

अब भाजपा बरगद जैसे

वसुंधरा राजे ने धोद विधायक गोरधन वर्मा से चर्चा करते हुए कहा जब धोद विधानसभा की चुनावी रणनीति बनाते थे तब सोचते थे कि कैसे जीतेंगे। अब तो धोद विधायक ने कार्यकर्ताओं की पूरी फौज तैयार कर ली है और भाजपा खुद बरगद के पेड़ की तरह है। इसलिए धोद में अब कांग्रेस, कॉमरेड और दूसरी पार्टियां दिखाई नहीं देती है। उन्होंने कहा कि धोद की तरह अब बाकी लोगों को फैलने की जरूरत है।

पूर्व विधायक से मजाक, अब तो आपका पोता सक्रिय

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वसुंधरा राजे ने विधानसभा चुनाव 2023 में सीकर से भाजपा प्रत्याशी रहे रतनलाल जलधारी से बातचीत की। चुनाव की बात हुई तो वसुंधरा राजे ने कहा कि इस बार उनका बैडलक रहा कि चुनाव हार गए।

इस बीच धोद विधायक गोरधन वर्मा ने वसुंधरा राजे को बताया कि आपको 51 किलो की माला पहनाने वालों में रतन जलधारी का पोता यश था। तब वसुंधरा राजे ने मजाकिया अंदाज में जलधारी को कहा- आप घर जाओ और आराम करो।

भाजपा कार्यालय की सराहना

पूर्व सीएम ने सीकर भाजपा कार्यालय के भवन की सराहना करते हुए कहा कि काफी बेहतरीन इंटीरियर का नजारा यहां देखने को मिला है। अच्छी लोकेशन पर इस कार्यालय को बनाया गया है। पहले तो पार्टी कार्यकर्ताओं के घरों में ही कार्यालय संचालित होते थे।

Updated on:
03 Feb 2026 11:09 am
Published on:
03 Feb 2026 09:10 am