
सीकर।
Makpa Aandolan Sikar Live : सीकर की कृषि मंडी में चल रही माकपा की सभा में पूर्व विधायक अमराराम ने कलेक्ट्रेट के घेराव को लेकर ऐलान किया है। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता सहित लोग मंडी से कलेक्ट्रेट की तरफ कूच करने लगे है। इधर, कलेक्ट्रेट के घेराव की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है। इससे पहले कृषि मंडी में चल रही सभा में पुरुषों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी पहुंची। माकपा के जिला सचिव किशन पारीक, पूर्व विधायक अमराराम व पेमाराम, बादरा विधायक बलवान पूनियां सहित कई नेता सभा को संबोधित किया।
Read More :
कृषि मंडी में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक अमराराम ने कहा कि चक्काजाम के दौरान सरकार व पुलिस प्रशासन को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का प्रस्ताव व आंदोलन की रणनीति के बारे में बताया था। इसके बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस कारण मजबूरन जिले के कार्यकर्ताओं को मंडी में सभा कर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं की सहमति से कलेक्ट्रेट के घेराव की रणनीति तय की गई है।
एसएफआई सहित कई संगठनों की भागीदारी
माकपा के आंदोलन में एसएफआई, सीटू सहित कई संगठनों ने भागीदारी दी है। सभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद है । एसएफआई ने ढाका भवन से कन्या कॉलेज तक रैली निकालकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कॉलेज के बाहर चल रहे धरने का समाप्त कर सभी कार्यकर्ता मंडी पहुंचे।