Crime in Sikar : डऱते हुए युवक ने पिता से फोन पर बात कराई। बदमाशों ने युवक के पिता को जान से मारने की धमकी देकर 90 हजार रुपए मांगे। पिता ने बदमाशों को डऱते हुए कहा कि मैं खेती करता हूं, अभी मेरे पास रुपए नहीं है। तब बदमाशों ने 15 मिनट के अंदर रुपए भिजवाने की बात कहीं। युवक के पिता ने चेक देने की बात कहीं तो बदमाशों ने कहा कि नगदी चाहिए हमें, नहीं तो तेरे बेटे को मार देंगे। उन्होंने तत्काल रुपए की व्यवस्था कराने को कहा।