इस कारण मजबूरन जिले के कार्यकर्ताओं को मंडी में सभा कर आर-पार की लड़ाई का ऐलान करना पड़ा है। सभा की तैयारियों के लिए जिले की सभी तहसीलों में चार-चार टोलियां बनाई गई है। इधर, माकपा के आंदोलन को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिरिक्त जाब्ता तैनात करने सहित अन्य रणनीति बनाई है। माकपा नेताओं का कहना है कि सरकार जब तक कार्रवाई नहीं करेगी तब आंदोलन जारी रहेगा।