सीकर. शहर में आज एक कांस्टेबल ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्म हत्या कर ली। कांस्टेबल का नाम लक्ष्मीकांत था। जो लक्ष्मणगढ़ कस्बे के सिंगोदडा गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह सीकर शहर के राधाकिशनपुरा में किराये के मकान पर रह रहा था। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने पुलिस महकमे के कुछ कर्मचारियों पर ही उसे प्रताडि़त करने की बात लिखी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ शव उठाने से इन्कार कर दिया।