सीकर के इतिहास में पहली बार बना विश्व रिकॉर्ड, विश्व की सबसे छोटी महिला ने किया सबसे ऊंची पुस्तक का विमोचन

विश्व की सबसे छोटी महिला ने किया सबसे ऊंची पुस्तक का विमोचन...

2 min read
Aug 06, 2017

सीकर. तरुण सागर महाराज की कड़वे प्रवचन भाग संख्या नौ, जो दुनिया की सबसे ऊंची पुस्तक कही जा रही है, का लोकार्पण रविवार को रामलीला मैदान में हुआ। पुस्तका का विमोचन दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने किया। 51 फीट ऊंची इस पुस्तक का वजन करीब 31 क्विंटल से अधिक है। इसकी प्रिंटिंग में 150 किलो से अधिक स्याही का इस्तेमाल हुआ है। लोहे के एंगल नासिक की विशेष टीम ने तैयार किया है। लोकार्पण के समय पुस्तक के दस पन्ने खोले गए। 20 अगस्त को इस पुस्तक का विमोचन देशभर में किया जाएगा। इससे पहले जैन मुनि की पुस्तक कड़वे प्रवचन भाग संख्या सात भी लिम्का बुक में दर्ज है। कड़वे प्रवचनों की पुस्तक भाग संख्या आठ भी अब-तक दुनिया की सबसे बड़ी पुस्तक होने के कारण गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, महापौर अशोक लाहोटी अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


सबसे छोटी महिला ने किया सबसे ऊंची पुस्तक का विमोचन

विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने सबसे ऊंची पुस्तक का विमोचन किया है। ज्योति आमगे का वजन साढ़े पांच किलो है। नागपुर की रहने वाली 24 इंच की ज्योति एक दिन में एक चपाती व थोड़ा सा चावल खाती हैं।

Must read:

कन्या भ्रूण हत्या महापाप


बीए पास ज्योति का मानना है कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। यदि यह नहीं रूकेगा तो मेरे जैसी बेटियां कभी देखने को नहीं मिलेंगी। जैन मुनि ने बताया कि दुनिया की सबसे छोटी महिला को इसलिए बुलाया गया है, ताकि कन्याभ्रूण हत्या को रोकने के लिए नारी शक्ति का संदेश दिया जा सके। चर्चित पुस्तक का लोकार्पण चर्चित महिला करेगी तो कन्याभ्रूण हत्या की रोकथाम का संदेश भी दोगुना असर करेगा। वैसे भी नारी के बिना समाज अधूरा होता है और बगैर स्त्री के परिवार की कल्पना भी संभव नहीं है।

Updated on:
07 Aug 2017 07:56 am
Published on:
06 Aug 2017 05:03 pm
Also Read
View All
छतरपुर में सूर्य देव का रौद्र रूप: छतरपुर में 47 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, दोपहर में कर्फ्यू जैसा सन्नाटा. मौसम विभाग का तीव्र लू का ऑरेज अलर्ट

महोबा में NEET की छात्रा को रास्ते से उठाया, प्रयागराज में बंधक बनाकर नशीला इंजेक्शन देकर बार-बार किया रेप

जयपुर सड़क हादसा: डिवाइडर से बचाने के चक्कर में पलटी तेज रफ्तार कार बेकरी में जा घुसी, होटल संचालक की मौत

रात के 3 बजे छत पर जाकर चिल्लाने लगे थे राजेश खन्ना, पति की हालत देख डर गई थी डिंपल कपाडिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: बस्तर में अमित शाह का दावा, 400 सुरक्षा कैंप बनेगे सेवा केंद्र, हर आदिवासी परिवार तक पहुंचेगी सरकारी सुविधा