19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर: जिले में चार जगहों पर चोरी की बड़ी वारदात, बेखौफ चोरों ने डाकघर, स्कूल समेत कई जगह को बनाया अपना निशाना…

चोरों ने जिले के चार अलग अलग जगहों को अपना निशाना बनाया। डाकघर, स्कूल, दुकान समेत कई जगह हुई चोरी।

3 min read
Google source verification

image

Vishwanath Saini

Aug 06, 2017

खाचरियावास.

शुक्रवार रात को चोरों ने दो जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मुख्य सड़क मार्ग पर पशु चिकित्सालय के सामने गोपाल सिंह के कुएं पर रखे 6 बण्डल जाली को चोर चुरा ले गए तो बाय रोड स्थित डाकघर के मुख्य चैनल गेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात की जानकारी शनिवार सुबह पोस्ट मास्टर डाकघर खोलने पहुंचे तब मुख्य गेट का ताला टूटा देख उच्च अधिकारियों व पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने मौका मुआयना किया।

Must read:

#VIDEO: सीकर- एक घंटे तक 10 लाख से भरे एटीएम को तोडऩे का प्रयास करते रहे चोर, सफल नहीं हुए तो अपनाया ऐसा तरीका, शायद आपने भी नहीं देखा होगा..

इंटरलॉक नहीं टूटने से बच गई राशि


चोरों ने पोस्ट ऑफिस के बाहर लगे बल्ब को उतारकर अंधेरा किया, फिर चैनल गेट का ताला तोड़कर फिर लकड़ी के गेट का ताला तोड़ा। लेकिन इंटर लॉक होने से नीचे का ताला नहीं तोड़ पाए। दरवाजे को लोहे के सरिये से तोडऩे का प्रयास किया। चोरों ने डाकघर के चार ताले तोड़ दिए वहीं ट्रेजरी के गेट का ताला तोड़ दिया। चोरों ने टेबल के दराज से कागज इधर उधर भी बिखेर दिए । वही खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। चोर डाकघर से यूपीएस चोरी कर कर ले गए।


बेखौफ अपराधी


कस्बे व आसपास के क्षेत्र में पिछले दिनों में एक दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी है हाल ही में कस्बे में 20 दिन पहले सूनी हवेली के 16 कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इससे पूर्व मुख्य बाजार में कपड़े की दुकान, पचार व बनाथला के सरकारी स्कूल में चोरी समेत कस्बे के आस पास के क्षेत्र में चोरी की कई वारदात घटित हो चुकी है।

Must read:

शेखावाटी में मेडिकल कॉलेज का सपना अब होने जा रहा है पूरा, खबर पढ़कर खुशी से उछल पड़ेंगे आप...

चार बोरिंग की केबल व स्टार्टर चुराए


रींगस. कस्बे में पानी सप्लाई होने वाले जलदाय विभाग के बोरिंग शुक्रवार रात्रि को एक बार फिर चोरों का निशाना बने। चोर चार बोरिंगों की केबल काट ले गए तथा दो बोरिंगों के स्टार्टर चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार कस्बे के भैंरूजी नदी इलाके में बने जलदाय विभाग की बोरिंगों से सामान भी चुरा ले गए। विभाग के चार बोरिंग एक साथ बंद होने से कस्बे की जल सप्लाई भी प्रभावित हुई तथा सुबह साढे सात बजे की सप्लाई दोपहर साढ़े बारह बजे हो हुई।


स्कूल के ताले तोड़कर चोरी


फतेहपुर शहर के राजकीय 13 नंबर राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोर यहां से कंप्यूटर लैब का सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा अन्य कमरों के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए। एक अलमारी का ताला नहीं टूटने की वजह से उसमें रखा सामान बच गया। इस संबंध में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक बाटड़ ने शनिवार सुबह आए तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो स्कूल के ऑफिस, कंप्यूटर लैब व अन्य कमरों के ताले भी टूटे मिले। कंप्यूटर लैब में रखी दो एलसीडी, म्यूजिक सिस्टम, प्राजेक्टर व स्पीकर भी गायब मिले।

Must read:

Photos: 21 फीट ऊंचे रथ पर भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ..

चाय की दुकान में चोरी


फतेहपुर शहर में पोद्दारों के कुएं के पास एक चाय की दुकान के ताले तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक यहां श्यामलाल की चाय की दुकान है। शुक्रवार शाम वह ताले लगाकर घर गया था। शनिवार सुबह आया तो मुख्य गेट टूटा मिला। उसकी दुकान से नकदी व परचून का सामान गायब मिला।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग