
सीकर.
शहर के अहम प्रोजेक्ट मेडिकल कॉलेज को अगले वित्तीय वर्ष से शुरू होने की उम्मीद जागी है। वजह मेडिकल कॉलेज के लिए डीपीआर सर्वे का काम चल रहा है। आरएसआरडीसी को तीन करोड़ रुपए ट्रांसफर भी हो चुके हैं। 11 अगस्त 2017 को निर्माण कार्य के लिए टेंडर खुलेंगे। इसके बाद अगले तीन माह में सांवली रोड स्थित मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जुलाई 2018 से पहले निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही पहले साल में 104 चिकित्सक फैकल्टी आ जाएंगे।
एसके अस्पताल में बनेगा नया भवन
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. गोवर्धन मीना ने बताया कि सीकर मेडिकल कॉलेज को श्रीकल्याण मेडिकल कॉलेज का नाम मिल गया है। इससे अटैच कल्याण अस्पताल में जगह चिह्नित की जा रही है। चिकित्सा विभाग की मंशा एसके अस्पताल में नया पांच मंजिला भवन बनाने की है। इसके लिए टीम सर्वे कर रही है।
Must read:
विदेश से एमबीबीएस कराने का मामला
सीकर. अब प्रदेश में एमबीबीएस में पास कराने के नाम पर ठगी का खेल सामने आया है। कई असफल अभ्यर्थियों ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। पिछले दिनों डूंगरपुर और अलवर में दर्ज हुई एफआईआर के बाद अब शेखावाटी में भी कई पीडि़त विद्यार्थी सामने आए है। जबकि अधिवक्ताओं का कहना है कि पास की गारंटी देना गैर कानूनी है। इधर, प्रदेश के कई कन्सलटेंसी संचालक शपथ पत्र के तौर पर पास की गारंटी देकर विद्यार्थियों से मोटी फीस वसूलने में लगे है। प्रदेश में पिछले दो वर्ष पनपे इस खेल को लेकर जिम्मेदार महकमों ने पूरी तरह चुप्पी सांध रखी है।
वन टाइम के जरिए जेब ढीली
वन टाइम पैमेंट के जरिए भी विद्यार्थियों की जेब ढ़ीली हो रही है। कई कन्सलटेंट मैनेजमेंट फीस, विश्वविद्यालय विकास फीस, कन्सलटेंसी फीस **** अन्य फीस वसूलते हैं।
Published on:
06 Aug 2017 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
