सीकर

Rajasthan: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, तीन माह पूर्व हुई थी शादी, घर में छाया मातम

नीमकाथान शहर के भूदोली बाइपास पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jul 2025, 8:11 PM IST
Feature image
फोटो पत्रिका

नीमकाथाना। शहर के भूदोली बाइपास पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। महज तीन माह पहले शादी के बंधन में बंधे युवक की असमय मौत से घर में मातम छा गया है। गमगीन माहौल के बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पत्नी सदमे में बेसुध है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के भूदोली बाइपास पर शनिवार रात बाइक सवार युवक की एक वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल राजकीय कपिल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बावता की ढाणी छापन निवासी सुभाष गुर्जर के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि सुभाष नीमकाथाना में चाय की दुकानदारी करता था और हादसे के वक्त दुकान बंद कर गांव लौट रहा था। सुभाष की हाल ही में शादी हुई थी और उसने अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की थी।

ऐसे में इस असमय मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। जहां कुछ ही दिन पहले घर में शादी की खुशियां थीं, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
6 Jul 2025, 8:11 PM IST
Published on: