8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झुंझुनूं : युवक की हत्या, शव को निर्वस्त्र कर पटक गए होटल के पास, हाथ की कलाई पर लिखा- केके

सिंघाना-नारनौल सड़क मार्ग पर पचेरी खुर्द गांव के एक होटल के निकट रविवार सुबह करीब साढे पांच बजे एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 6 Jul 2025, 6:15 PM IST

murder in Jhunjhunu

घटना स्थल की जांच करती पुलिस। फोटो पत्रिका

पचेरी(झुंझुनूं)। सिंघाना-नारनौल सड़क मार्ग पर पचेरी खुर्द गांव के एक होटल के निकट रविवार सुबह करीब साढे पांच बजे एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है।

थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि किसी राहगीर ने सुबह करीब 5.45 बजे सूचना दी कि एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना पर थानाधिकारी मय टीम मौके पर पहुंचे। मौके पर शव सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। मृतक युवक करीब 22 वर्ष का लग रहा है। शव नग्न अवस्था में मिला तथा शव के पास शर्ट, लॉवर व चप्पल की जोड़ी मिली। शव के दायें हाथ की कलाई के पास अंग्रेजी में केके लिखा हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना पर मोबाइल टीम, एसएफल टीम व डॉग स्कवॉड की टीम मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल की बारीकी की जांच की। सूचना पर पूरे जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई। शव को बुहाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

धर्मकांटे व ईट्ट-भट्टे पर डॉग स्कवॉड की टीम पहुंची

जब डॉग स्कवॉड की टीम ने घटना स्थल पर बारीकी से निरीक्षण किया तो डॉग जांच करता हुआ पास में स्थित धर्मकांटे व उसके पीछे बने ईट्ट-भट्टे पर पहुंच गया। पीछा करती हुई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद से ही पुलिस की शक की सूई धर्मकांटे व ईट्ट-भट्टे पर घूम रही है। दोनों जगह को संदिग्ध मानते हुए बारीकी से जांच की जा रही है। अभी मॉब लिंचिंग जैसा कोई मामला नहीं लग रहा।

इनका कहना है

युवक गहरे सांवले रंग का है। मजदूर जैसा लग रहा है। आस-पास स्थित ईंट्ट-भट्टे के संचालकों से सम्पर्क किया जा रहा है। अभी उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। युवक को मारपीट कर शव यहां पर डाल गए। मामला हत्या का लग रहा है। उसी एंगल से जांच कर रहे हैं।

राजपाल यादव, थानाधिकारी पचेरी