8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: बाथरूम में लटका मिला विवाहिता का शव, 5 दिन पहले मामा को फोन कर बताई थी यह बात

बाड़मेर में रीको थाना क्षेत्र के बलदेव नगर में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव मकान के बाथरूम में लटका मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 4 Jul 2025, 7:50 PM IST

फोटो पत्रिका

बाड़मेर। रीको थाना क्षेत्र के बलदेव नगर में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव मकान के बाथरूम में लटका मिला। परिजन का आरोप है कि हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। परिजन ने पुलिस को महिला के रोते हुए तीन वीडियो भी उपलब्ध करवाए हैं। मृतका के चार-पांच फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें गंभीर मारपीट के निशान सामने आए हैं। पुलिस ने फोटो को भी जांच में शामिल किया है। इधर, बड़ी संख्या में समाज के लोग मोर्चरी पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

रीको थाना पुलिस के अनुसार सनावड़ा हाल बलदेव नगर निवासी कमला (34) पत्नी मुकनाराम का शव पीहर पक्ष की मौजूदगी में कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतका के भाई हीराराम की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पति मुकनाराम, जेठ ठाकराराम थोरी, ससुर खरथाराम समेत जेठानी व अन्य महिला के खिलाफ प्रताड़ना, हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस ने मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। शव परिजन को सुपुर्द करने के लिए समझाइश की जा रही है। इधर, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। मृतका के दो बच्चे हैं, बेटी 10 वर्ष व बेटा 8 वर्ष का है। पति मुकनाराम की शहीद सर्कल के पास हार्डवेयर की दुकान है। उसका भाई ठाकराराम प्रॉपर्टी डीलर है।

पांच दिन पहले ही मामा को फोन किया था

परिजन ने आरोप लगाया कि दो साल से बेटी को परेशान कर मारपीट की जा रही थी। कई बार सामाजिक स्तर पर समझाइश की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। महिला ने पांच दिन पहले मामा को कॉल कर बताया था कि उसे परेशान किया जा रहा है। मृतका के भाई हीराराम ने बताया कि बहन की शादी 13 साल पहले मुकनाराम से हुई थी। शादी के बाद से ही परेशान किया जा रहा था। दो माह पहले भी मारपीट की गई थी। जब शिकायत लेकर घर गया तो मुझे भी पीटा गया। आरोप लगाया कि मृतका के पति मुकनाराम के किसी महिला से संबंध थे, इसलिए बहन के साथ मारपीट करते थे। महिला को कार व दुकान भी गिफ्ट में दी गई।