डूंगरपुर। ऑनलाइन गेम की लत इस कदर हावी हो गई कि दोवड़ा थाना क्षेत्र के हथाई गांव की एक पुत्रवधु ने अपने ही घर के गहने और नकदी चुराने लग गई और तो और बड़ी राशि चुराने के बाद चोरी की झूठी घटना भी रच डाली। हथाई गांव के देवीलाल कलाल ने कुछ दिनों पूर्व दोवड़ा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी पीहर गई थी, वहीं वह 18 जून को वह डूंगरपुर आया था। घर पर उसका पुत्र विवेक और पुत्रवधु पूजा पत्नी रोहित कलाल ही थे। अगले दिन सुबह देवीलाल घर पहुंचे तो चोरी की सूचना दी। घर में देखा, तो सामान बिखरा था। अलमारी से सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।