सीकर

इस अकाउंटेंट की अकाल मौत आपके लिए है सबक, ऐसी लापरवाही आपकी जान पर पड़ सकती है भारी

कस्बे के वार्ड संख्या 6 के निवासी एक युवक की रविवार को ट्रेन से कटने से मौत हो गई।
less than 1 minute read
Jan 21, 2019
कस्बे के वार्ड संख्या 6 के निवासी एक युवक की रविवार को ट्रेन से कटने से मौत हो गई।
इस अकाउंटेंट की अकाल मौत आपके लिए है सबक, लापरवाही आपकी जान पर पड़ सकती है भारी

लक्ष्मणगढ़.

कस्बे के वार्ड संख्या 6 के निवासी एक युवक की रविवार को ट्रेन से कटने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस के अजय मीणा ने बताया कि 38 वर्षीय मृत्तक सुभाष सोनी एनआरएचएम में बतौर अकाउण्टेंट फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव ताजसर में कार्यरत था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुभाष दोपहर में 3 बजे चुरू से सीकर की ओर जाने वाली ट्रेन में सीकर जाने के लिए लक्ष्मणगढ़ स्टेशन से चलती ट्रेन में चढ़ रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ट्रेन के नीचे आ गया। पुलिस ने गंभीर हालत में सुभाष को सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां से उसे सीकर रैफर किया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण सुभाष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम सुबह करवाकर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा

Read More :

Published on:
21 Jan 2019 11:57 am