सिंगरौली

जिले में 88 और आशीर्वाद नहीं लिख पाए शिक्षक, वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश

सिंगरौली कलेक्टर ने अध्यापकों का जांचा सामान्य ज्ञान
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2018, 1:58 AM IST
88 Teacher unable to write blessing ward, stop to increament
88 Teacher unable to write blessing ward, stop to increament

सिंगरौली. कलेक्टर अनुराग चौधरी ने जिले में बूथों के निरीक्षण के दौरान ही वहां विद्यार्थियों की दक्षता को भी परखा। इसके तहत शुक्रवार को कलेक्टर चौधरी ने प्राथमिक पाठशाला गोरबी में पदस्थ सहायक अध्यापक पुष्पा वर्मा से सात हजार आठ सौ अठासी रुपए को अंग्रेजी में उच्चारण करने व लिखने के लिए कहा। मगर सहायक अध्यापक इसे नहीं लिख पाईं। इसी प्रकार प्राथमिक पाठशाला महदेईया की शिक्षक शकुंतला पांडेय को बोर्ड पर आशीर्वाद शब्द लिखने के लिए कहा गया मगर तीन बार अवसर देने के बावजूद ये शिक्षक आशीर्वाद शब्द सही नहीं लिख पाईं।

आंगनबाडी केंद्र पर अनुपस्थित मिली सहायिका
इस पर कलेक्टर ने दोनों शिक्षकों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आंगनबाड़ी केन्द्र गोरबी में एक कार्यकर्ता तो मिली मगर वहां बच्चे नहीं थे। वहां सहायिका अनुपस्थित रही। इस पर उसे पद से पृथक करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोरबी में कक्षा नौ में अध्ययनरत विद्यार्थियों से जीव विज्ञान विषय संबंधी सवाल पूछे व धमनियों का मानचित्र बनवाया।

कलेक्टर ने की औचक निरीक्षण
अधिकतर विद्यार्थियों ने सही उत्तर दिया। इसके बाद विषय अध्यापक पूनमसिंह से विषय की जानकारी ली गई। उन्होंने सही जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने प्रसन्नता जताई तथा शिक्षक को प्रशस्ति पत्र देने की बात कही। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंक मिश्रा, एसडीएम देवसर ऋतुराज व चितरंगी संजय जैन, जिला शिक्षा अधिकारी आरपी पाण्डेय सहित तहसीलदार व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Updated on:
13 Oct 2018, 1:58 AM IST
Published on: