सिंगरौली

स्वच्छता के लिए पहले तो दुकानदार बन रहे थे रोड़ा, सख्ती के बाद खुद इस तरह शुरु की सफाई

60 से अधिक लोगों पर लगाया अर्थदण्ड, निगम की कार्रवाई के बाद जागरुक हो रहे लोग

2 min read
Cleanliness survey -2018 in singrauli municipal Corporation

सिंगरौली। जैसे-जैसे स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 की तारीख नजदीक आ रही है, नगर निगम प्रशासन टॉप नम्बर हासिल करने के लिए कड़ा रुख अपनाता दिख रहा है। जनवरी में केन्द्रीय टीम सर्वेक्षण के लिए आने वाली है। हर क्षेत्र में सिंगरौली को बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए आयुक्त शिवेन्द्र सिंह अपनी पूरी ताकत लगाते नजर आ रहे है। न केवल लोगों की जागरुकता के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे है बल्कि जरुरत पडऩे पर नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कदम उठाने से भी नहीं हिचक रहे है।

इसका नतीजा, यह निकला कि सिंगरौली स्वच्छता अभियान में फिलहाल टॉप मोस्ट नगर निगमों में शुमार हो गया है। हालांकि प्रारंभिक रैंकिंग नहीं आईहै लेकिन जिस प्रकार गत वर्ष वाले शहर पिछड़ गए है, उसे लेकर निगम प्रशासन काफी आशान्वित दिख रहा है। निगम की सख्ती का परिणाम ही कहा जा सकता हैकि आज शहरी क्षेत्र में दुकानदार खुद झाडू लगवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

MP: कहीं बाजार से खरीदे गए प्रश्न पत्र तो कहीं किताब रखकर हो रही धड़ल्ले से नकल

टीम लगाकर सफाई करवाई जा रही है

निगम सूत्रों के अनुसार प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में सफाईकर्मियों की टीम लगाकर सफाई करवाई जा रही है। प्रमुख ११ बाजारों में सुबह व शाम सफाई करवाई जा रही है, बावजूद दुकानदार कचरा फैलाने से बाज नहीं आ रहे थे। इस पर निगम ने सख्ती बरतना शुरू किया। परिणाम यह निकला कि आज लगभग पांच दर्जन दुकानदार खुद ही सफाई करवाने लगे है। दिन में वे अपने लोग लगाकर दुकानों के आसपास सफाईकरवा रहे है।

खुले में पेशाब करने पर कार्रवाई
निगम सूत्रों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर खुले में पेशाब करने वालों पर निगम की नजर है। पिछले दो तीन दिन में ऐसे दो लोगों को पकड़ा गया। उनसे प्रति व्यक्ति 100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार बिना स्वीकृति के हॉर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाईकी जा रही है। दो लोगों पर 1000-1000 रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया। बताया जाता हैकि अब तक पांच दर्जन लोगों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। आयुक्त के निर्देशानुसार स्वच्छता टीमें लगातार इन गतिविधियों पर नजर रख रही है।

स्वच्छता एप की नईगाइडलाइन
स्वच्छता एप डाउनलोडिंग भी सर्वेक्षण का एक अहम हिस्सा है। निगम ने गाइडलाइन के अनुसार लक्ष्य से अधिक एप डाउन लोड कर लिया और टॉप टेन की रेंकिंग हासिल कर ली लेकिन बुधवार को इसकी नई गाइडलाइन आ गई। इस नईगाइडलाइन ने निगम की सारी गणित गड़बड़ा दी। पता चला हैकि नईगाइडलाइन में अप्रेल से अब तक की डाउनलोडिंग को लक्ष्य से जोड़ दिया गया। इसके चलते नगर निगम सिंगरौली धड़ाम से नीचे आ गया।

4000 एप डाउन लोड करवाने होंगे

अब नए सिरे से करीब 4000 एप डाउन लोड करवाने होंगे। एकाएक इस बदलाव को देखते हुए निगम की टीमें बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को डाउनलोड के लिए प्रेरित कर रही है। स्वास्थ्य शाखा की स्वच्छता टीम के प्रभारी संतोष पाण्डेय गुरुवार को दलबल के साथ एप डाउनलोडिंग के कार्य में डटे रहे।

स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 का कम डाउन शुरू हो गया है। आयुक्त के मार्गदर्शन में हम गाइडलाइन को पूरी शिद्दत से फॉलो करने का प्रयास कर रहे है। हम कई बिंदुओं में प्रदेश के अन्य निकायों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है।
संतोष पाण्डेय, स्वच्छता प्रभारी सिंगरौली

ये भी पढ़ें

जनसुनवाई में महिलाओं ने SP से कहा-साहब नवानगर और नंदगांव में बिक रही हेरोइन
Published on:
21 Dec 2017 07:47 pm
Also Read
View All